छोटे उद्योगों से खरीद का लक्ष्य हासिल करें सार्वजनिक उपक्रम

नई दिल्ली। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों से छोटे उद्योगों से खरीद का लक्ष्य हासिल करने को कहा है। वर्मा ने सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्षों , महाप्रबंधकों को और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की कल देर शाम एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को छोटे उद्योगों से निर्धारित खरीद के लक्ष्य को पूरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस खरीद में अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला उद्यमियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। छोटे उद्योगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने अनुसूचित जाति जनजाति और महिला उद्यमियों की कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को उन तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में सार्वजनिक खरीद नीति आदेश के तहत अनिवार्य लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी चुनौतियों को समझने का प्रयास किया गया।

सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSE) के लिए सार्वजनिक खरीद नीति के अनुसार केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम MSE से माल या सेवाओं के अपने कुल वार्षिक मूल्य का कम से कम 25 प्रतिशत खरीद करेंगे। इसके अलावा, वस्तुओं और सेवाओं की कुल खरीद का चार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के स्वामित्व वाले सूक्ष्म और लघु उद्यमों से और तीन महिला उद्यमियों से किया जाएगा। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More