चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए चार दिसंबर को होंगे मतदान

नया लुक ब्यूरो


चुनाव आयोग ने आज दिल्ली नगर निगम चुनाव का एलान कर दिया गया है। दिल्ली चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होंगे। जबकि मतगणना सात दिसंबर को होगी।‌ दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने प्रेस कांफ्रेंस कर एमसीडी चुनाव की तारीखों का एलान किया। चुनाव की तारीख का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गया है। गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा।

इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। हालांकि, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने तारीखों का एलान करते हुए कहा कि 250 वॉर्ड में 2011 के सेंसेंज के अनुसार से 42 सीट को एससी के लिए, वहीं महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व किया गया है। 104 सीट अलग से महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। कुल 13665 पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा। दिल्ली नगर निकाय चुनाव के लिए सात नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 19 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ‌ चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More