जनकपुरी से RK आश्रम के बीच मेट्रो संचालन का रास्ता साफ

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने जनकपुरी और RK आश्रम के बीच मेट्रो संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पश्चिम तथा मध्य दिल्ली के लाखों लोगों को राजधानी के अन्य हिस्सों समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आना-जाना आसान हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस प्रोजेक्ट में आड़े आ रहे 316 पेड़ों को काटने और प्रत्यारोपित के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ( DMRC) ने जनकपुरी से RK  आश्रम तक नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में बाधक इन पेड़ों को काटने तथा प्रत्यारोपण करने की अनुमति को लेकर प्रस्ताव भेजा था। DMRC के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहे 316  पेड़ों को हटाने और प्रत्यारोपण करने की अनुमति देने की मांग थी। जिसे सरकार ने मंज़ूर कर लिया। (वार्ता)

 

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More