IMA की ग्रुप सी परीक्षा में ब्लू टूथ से नकल करते तीन पकड़े

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित ग्रुप सी की परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते तीन युवकों को पकड़ लिया गया। तीनों हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को IMA में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान, ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन लोगों को आर्मी के कक्ष निरीक्षकों द्वारा पकड़ा गया।

तीनों लोगों को मय उपकरण के थाना कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना कैंट में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 सहित कई अन्य धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार इन नकलचियों की पहचान सुखबीर, रोहित और सरवन कुमार के रूप में की गयी है और तीनों जींद, हरियाणा के निवासी है। (वार्ता)

 

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More