कांग्रेस के प्रभारी महासचिवों के लिए मतदान के नये दिशा निर्देश

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर अपने प्रभारी महासचिवों के लिए मतदान करने के संबंध में गुरुवार को नये दिशानिर्देश जारी किए। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने दिशानिर्देशों में कहा कि सोमवार 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है और चुनाव में पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारी महासचिवों, सचिवों तथा संयुक्त महाचिवों अपनी नियुक्ति वाली प्रदेशों में मतदान करने की अनुमति नहीं है।

पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को नये दिशा निर्देशों का पालन करना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रभारी महासचिव, सचिवों तथा संयुक्त सचिवों को नियुक्ति वाले प्रदेशों में मतदान करने की अनुमति नहीं है इसलिए वे सिर्फ अपने गृह राज्य या कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में ही मतदान कर सकेंगे। (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More