कांग्रेस को 24 घंटे में लगे दो बड़े झटके, दो बड़े नेताओं की मौत

राजस्थान के भंवरलाल शर्मा और अरुणांचल के टेम्पा ने ली अंतिम

दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने व्यक्त की शोक संवेदना


नया लुक ब्यूरो


नई दिल्ली। पूरे देश को जोड़ने निकली कांग्रेस को पिछले 24 घंटे में दो बड़े झटके लगे हैं। पहला झटका पार्टी को राजस्थान में लगा हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सरदार शहर के विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर के SMS अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। वहीं दूसरा झटका कांग्रेस को पूर्वोत्तर में लगा, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थुप्टेन टेम्पा का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। उनका इटानगर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में इलाज जारी था, वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली है। शर्मा के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी संवेदना जताई है। परिजनों के अनुसार शर्मा का पार्थिव शरीर जयपुर में हनुमान नगर के आवास पर ले जाया जाएगा। कल दोपहर सरदार शहर में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

भंवरलाल के निधन पर राजस्थना के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया- ‘सरदार शहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात SMS अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी।’

वहीं पूर्वोत्तर में कांग्रेस के बड़े चेहरा रहे

अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। टेम्पा को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लो बल्ड प्रेशर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। ख़बरों के मुताबिक़ सक्रिय राजनीति में आने से पहले टेम्पा ने नौकरशाह के रूप में काम किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रिलेशन में MA और JNU नई दिल्ली से कूटनीति में MFIL की पढ़ाई की थी। साल 2019 में उन्होंने BJP के त्सेरिंग ताशी के खिलाफ तवांग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More