खतरनाक है रेबीज का वायरस हो सकता जानलेवा: डा.ब्रजेश शुक्ला

कन्नौज। प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसका उद्देश्य रेबीज बीमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है। कुत्ते से ही नहीं अन्य जानवरों के काटने से भी रेबीज होने का खतरा होता है। यह वायरस से फैलने वाला एक बेहद गंभीर रोग है। इसी को देखते हुए CMO आफिस सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुधवार को गोष्ठी कर रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक किया गया l इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि रेबीज एक ऐसा वायरल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि कई जानवरों के काटने से इस बीमारी के वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

रेबीज का वायरस कई बार पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क में आने से भी फैल जाता है। रेबीज एक जानलेवा रोग है जिसके लक्षण बहुत देर में नजर आते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए। जो यह रोग जानलेवा साबित हो जाता है। संचारी रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि बुखार, सिरदर्द, घबराहट या बेचैनी, व्याकुलता, भ्रम की स्थिति, खाना-पीना निगलने में कठिनाई, बहुत अधिक लार निकलना, पानी से डर लगना, नींद नही आना एवं शरीर के किसी एक अंग में पैरालिसिस यानी लकवा मार जाना आदि रेबीज के लक्षण है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि अगर रेबीज से संक्रमित किसी बंदर या कुत्ते आदि ने काट लिया तो तुरंत इलाज करवाएं। काटे हुए स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डेटौल से साफ करें।

जितना जल्दी हो सके वेक्सिन या ARV के टीके लगवाएं। डॉ ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि कुत्ते या बंदर आदि के काटने पर इलाज में लापरवाही न बरतें। घाव अधिक है तो उस पर टांके न लगवाएं। रेबीज के संक्रमण से बचने के लिए कुत्ते व बंदरों आदि के अधिक संपर्क में न जाए। डॉ उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया और उसने 72 घंटे के भीतर अपना इलाज नहीं करवाया तो उसके बाद वैक्सीन या ARV के टीके लगावने का कोई फायदा नहीं है। इस लिए जितना जल्दी हो सके वैक्सीन व ARV के टीके अवश्य लगावाएं। डॉ शुक्ला ने बताया कि कुत्ते, बिल्ली या किसी अन्य जानवर के काटने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अगर हल्का सा भी निशान है तो एंटी रेबीज इंजेक्शन जरूर लगाने चाहिए।

रेबीज खतरनाक है मगर इसके बारे में लोगों की कम जानकारी और ज्यादा घातक साबित होती है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि रेबीज केवल कुत्तों के काटने से होता है मगर ऐसा नहीं है। कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि कई जानवरों के काटने से वायरस व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। कई बार कटे अंग पर पालतू जानवर के चाटने या खून का जानवर के लार से सीधे संपर्क से भी ये रोग फैल सकता है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.गीतम  सिंह ACMO डा.D.Pआर्या डा.J.P सलोनिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.R.V सिंह, यूनिसेफ से DMC आशुतोष बाजपेई, और सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।(BNE)

 

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More