उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर के रास्ते से शुक्रवार की दोपहर थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना हुए। तीन वाहनों से दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सोनौली पहुंचे इस राजनयिक दल की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
भारतीय सीमा क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बाद दल को नेपाल पुलिस की सुरक्षा में सीमा पार कराकर काठमांडू के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की राजदूत और साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव के साथ कुल 46 सदस्यीय दल दिल्ली से सोनौली पहुंचा था। राजनयिकों की मौजूदगी और दल की संख्या को देखते हुए सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। भारतीय पुलिस की ओर से आवश्यक समन्वय के बाद नेपाल पुलिस की टीम ने दल को अपने सुरक्षा घेरे में लिया। इसके बाद सभी सदस्य सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढें
इस दौरान सोनौली सीमा पर दल की आवाजाही को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ दल को सीमा पार कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। सोनौली कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ दिल्ली से सोनौली पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की गई। नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे दल को कड़ी सुरक्षा के बीच काठमांडू के लिए रवाना किया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मुंबई इंडियंस में फिर लौटा रोहित राज! 20वें सीजन में करेंगे कप्तानी
ICICI लाइफ सिग्नेचर पेंशन: बुढ़ापे में नियमित आय और परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा
स्वाद के साथ सेहत का खजाना है डार्क चॉकलेट!
