Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सपा और बसपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जितने युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उनकी सरकार ने अकेले वितरित किए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ में 1,594 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान CM योगी ने कहा कि वर्ष 1947 से लंबे समय तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। इसके बाद सपा और बसपा ने भी कई बार सत्ता संभाली, लेकिन इन सभी सरकारों के कार्यकाल में जितनी नियुक्तियां नहीं हुईं, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उनकी सरकार ने बांटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
अगले सप्ताह 52 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह 8 हजार लेखपाल, 42 हजार होमगार्ड और 2 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। CM ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की रफ्तार और नियुक्तियों की संख्या को ‘सैफई सिंडिकेट’ पचा नहीं पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में नौकरी और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार तथा परिवारवाद हावी था।
1,594 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन अभ्यर्थियों की तैनाती आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में होगी। चयनित युवाओं में 201 ऑडिटर और 1,393 असिस्टेंट अकाउंटेंट शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोंडा में चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे।
ये भी पढें
सपा के 30 लाख नौकरियों के वादे पर उठाए सवाल
CM योगी ने समाजवादी पार्टी के 30 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के वादे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा को यह बताना चाहिए कि जब उसकी सरकार सत्ता में थी, तब युवाओं के लिए क्या किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान पिछली सरकारों के कामकाज का हिसाब मांग रहा है।
2017 से पहले यूपी में कानून-व्यवस्था खराब थी: योगी
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था। युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता था। किसानों की स्थिति खराब थी और बेटियां भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। उन्होंने सपा की पिछली सरकार पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
CM ने कहा कि चाचा-भतीजे की जोड़ी के शासनकाल में सरकारी नौकरियों से लेकर विकास योजनाओं तक में भ्रष्टाचार हावी था। पहले योग्य युवाओं को अवसर नहीं मिलते थे, लेकिन आज पारदर्शी व्यवस्था के तहत बिना भेदभाव के भर्तियां हो रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के पास विकास का कोई विजन नहीं था और विकास के लिए आने वाले पैसे का दुरुपयोग किया जाता था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एक दिसंबर से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर!
लखनऊ के इस मोहल्लों में रहेगी पांच घंटे बिजली कटौती
परिसीमन बिल से पहले आज मोदी कैबिनेट की बैठक, कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें?
आज कारोबार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
