नौकरी की रफ्तार नहीं, नोट गिनने में माहिर है सैफई सिंडिकेट: योगी

Lucknow
  • सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल की भर्तियों से दोगुने से अधिक नियुक्तियां हमारी सरकार ने दीं: मुख्यमंत्री
  • पौने दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, अगले सप्ताह 50 हजार और नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी
  • गोमती रिवरफ्रंट और JPNIC में जनता का पैसा लूटकर विदेश में संपत्ति बना रहे थे पिछली सरकार के लोग: मुख्यमंत्री
  • अंधविश्वास में नोएडा जाने से डरते थे पूर्व मुख्यमंत्री, हमने यूपी की अर्थव्यवस्था तीन गुना कर 36 लाख करोड़ पहुंचाई: मुख्यमंत्री
  • लखनऊ में बन रही ब्रह्मोस, यूपी में तैयार हो रही एके-203 राइफल, रात दो बजे भी निडर होकर घर लौट रहीं बेटियां: मुख्यमंत्री

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार जिस तेजी से नियुक्ति पत्र बांट रही है, उसकी गति सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा, क्योंकि उसे नोट गिनने के अलावा कुछ और गिनना आता ही नहीं है। अब तक प्रदेश के 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। यह संख्या सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल की कुल भर्तियों से दोगुने से भी अधिक है। अगले सप्ताह आठ हजार लेखपाल, 42 हजार होमगार्ड और शिक्षा आयोग के दो हजार चयनित अभ्यर्थियों सहित करीब 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1,594 लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इनमें 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार शामिल हैं।

भर्ती विज्ञापन आते ही वसूली में जुट जाते थे चाचा-भतीजे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी। नौकरी का विज्ञापन निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र कोई मुन्ना भाई लेकर चला जाता था। वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल, इंटर और स्नातक में थर्ड डिवीजन पाने वाले अभ्यर्थी को लोक सेवा आयोग की परीक्षा में SDM का टॉपर बना दिया गया। आज बिना सिफारिश और लेन-देन के मेरिट के आधार पर युवाओं को नियुक्ति मिल रही है। लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी के थारू जनजाति के युवा से लेकर रायबरेली, जौनपुर, शाहजहांपुर, गोरखपुर और लखनऊ के सामान्य परिवारों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। मेरिट का अपमान महापाप है और नियुक्ति पत्र युवाओं के परिश्रम का सम्मान है।

UP News Akhilesh Yadav was kind to uncle Shivpal Singh Yadav wrote a letter to the speaker of the assembly। चाचा शिवपाल पर मेहरबान हुए अखिलेश यादव, विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर

JPNIC और NPS को लेकर सपा पर साधा निशाना

नवनियुक्त लेखा परीक्षकों और सहायक लेखाकारों को वित्तीय शुचिता की सीख देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी या सरकार के दबाव में गलत फाइल पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 167 करोड़ रुपये के बजट वाले गोमती रिवरफ्रंट पर 1,400 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, फिर भी परियोजना अधूरी रही। मौखिक आदेशों के कारण निचले स्तर के कर्मचारी जेल गए, जबकि जनता का पैसा लूटकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति बनाने वाले लोग ऐश कर रहे हैं। जेपीएनआईसी के 200 करोड़ रुपये के DPR के मुकाबले 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी काम अधूरा है।

UP: वोटिंग से पहले सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कहा- अनियमितता दिखे तो फोन करें - Samajwadi Party issued helpline numbers for third phase of Uttar Pradesh elections ntc - AajTak

मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन को लेकर सपा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2005 में सपा सरकार ने ही नई पेंशन योजना लागू की थी, लेकिन 2017 तक कर्मचारियों के खाते नहीं खोले गए और न ही सरकारी अंशदान जमा किया गया। वर्तमान सरकार ने कमेटी गठित कर खाते खुलवाए, सरकारी अंशदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया और बजट से 10 हजार करोड़ रुपये देकर 14 लाख कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया।

कट्टा-बम की जगह बन रहीं राइफल और मिसाइल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अंधविश्वास के कारण नोएडा जाने से डरते थे, जबकि हमारी सरकार ने वहां चार लाख घर खरीदारों को उनके फ्लैट दिलाए। साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.50 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है। प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई और वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश बॉटम-5 से निकलकर देश की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। अगले चार वर्षों में इसे देश की नंबर-एक अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है।

On Scrapping New Pension Scheme and Reinstating Old Pension Scheme Know What Modi Government said In Parliament | Old Pension Scheme: जानिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू करने को लेकर मोदी सरकार ने संसद में क्या कहा

उन्होंने कहा कि देश के 55 प्रतिशत मोबाइल का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। एकेटीयू सहित तकनीकी संस्थानों में एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। लखनऊ के एचसीएल कैंपस में कर्मचारियों की संख्या 100 से बढ़कर 18 हजार हो गई है, जिनमें 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। आज बेटियां रात दो बजे भी निडर होकर अपने घर लौट रही हैं। पहले प्रदेश में कट्टा-बम बनते थे, अब यहां दुनिया की श्रेष्ठ कलाश्निकोव एके-203 राइफल और लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि दुस्साहस करने वाले को अगले दिन लंगड़ाते हुए या जहन्नुम का रास्ता तय करते हुए देखा जा सकता है।

वित्तीय अनुशासन सरकार की प्राथमिकता: सुरेश खन्ना

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वित्तीय अनुशासन है। नवनियुक्त लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार ईमानदारी और निष्ठा से बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें तथा ई-कोष और ऑनलाइन ऑडिट की कार्यप्रणाली में दक्षता हासिल करें। उन्होंने बताया कि तैनाती मेरिट और अभ्यर्थियों के दिए गए विकल्पों के आधार पर पारदर्शी ढंग से होगी। अब तक नौ लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हो चुकी हैं और चुनाव से पहले एक लाख और नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है।

Suresh Khanna In Pune UP Finance and Parliamentary Affairs Minister Suresh Khanna addressed the Student Parliament in Pune said this - India TV Hindi

20 अभ्यर्थियों को मंच पर मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने मंच पर 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें सहायक लेखाकार पद पर कृष्णकांत व्यास (झांसी), अभय प्रताप सिंह (मैनपुरी), दीपमाला (संतकबीर नगर), सोनम सैनी (मुरादाबाद), शशांक त्रिपाठी (अंबेडकर नगर), कृष्ण रमण (गोरखपुर), मोहित चौहान (मुरादाबाद), उत्तम कुमार सिंह (चंदौली), ममता यादव (रायबरेली), अभिषेक कुमार यादव (जौनपुर), रीतिका सोनकर (कानपुर नगर), उत्सव सक्सेना (शाहजहांपुर), राजदीप (सहारनपुर), अभिषेक कुमार (प्रयागराज) और संस्कृति मेहरोत्रा (लखनऊ) शामिल रहे। लेखा परीक्षक पद पर गौरव पांडेय (अयोध्या), डिम्पल यादव (बलिया), रोहन सोनकर और सान्निध्य सिंह (आजमगढ़) तथा कपिल कुमार (लखीमपुर खीरी) को नियुक्ति पत्र दिए गए।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, सचिव मिनिस्ती एस. और सचिव संदीप कौर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लखनऊ के इस मोहल्लों में रहेगी पांच घंटे बिजली कटौती

एक दिसंबर से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर!

ओवैसी-चंद्रशेखर का असली मकसद समाज को बांटना है: मंत्री असीम अरुण

 

 

 

 

homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा-बसपा ने जितनी नौकरियां दीं, उससे दोगुनी हमने बांटी: CM योगी का बड़ा दावा

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सपा और बसपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जितने युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उनकी सरकार ने अकेले वितरित किए हैं। […]

Read More
homeslider National Politics

परिसीमन बिल से पहले आज मोदी कैबिनेट की बैठक, कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें?

Delimitation Bill: केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान कर दिया है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक और परिसीमन बिल को पेश किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इन प्रस्तावों के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो सकता […]

Read More
Rule Change
Business homeslider National

एक दिसंबर से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर!

Rule Change: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और एक दिसंबर 2026 से नए महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर SBI क्रेडिट कार्ड, […]

Read More