Delimitation Bill: केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान कर दिया है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक और परिसीमन बिल को पेश किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इन प्रस्तावों के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि परिसीमन के बाद किस राज्य में लोकसभा की कितनी सीटें बढ़ेंगी और इसका राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा?
संसद के विशेष सत्र से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक और उससे जुड़े परिसीमन प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार संसद के विशेष सत्र में इन विधेयकों को आगे बढ़ा सकती है।
महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार की नजर
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार महिला आरक्षण को लागू करने से जुड़े विधेयक को एक बार फिर संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले बजट सत्र के दौरान जरूरी संख्या बल नहीं मिलने के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका था। उस समय सरकार ने संकेत दिया था कि वह अगले सत्र में इसे दोबारा सदन के सामने लाएगी। अब सरकार का दावा है कि उसके पास विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी समर्थन मौजूद है। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में संसद का आगामी विशेष सत्र काफी अहम माना जा रहा है।
ये भी पढें
लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ने से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने पर लोकसभा सीटों की संख्या में बदलाव हो सकता है। इसका असर देश के सभी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ सकता है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में सीटों की संख्या को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अभी तक राज्यों के हिसाब से सीटों में संभावित बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि किस राज्य को कितनी अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। परिसीमन की प्रक्रिया और उसके लिए तय होने वाले आधार के बाद ही इस संबंध में तस्वीर साफ होगी।
सफलता मिली तो सरकार को फायदा, विफलता पर विपक्ष को घेरने की रणनीति
राजनीतिक जानकारों और सूत्रों के मुताबिक, महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को दोबारा संसद में लाना सरकार के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। पांच राज्यों के चुनावों से पहले इस मुद्दे को उठाकर सरकार विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकती है। अगर विधेयक पारित हो जाता है तो सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर सकती है। वहीं, यदि विपक्ष के विरोध के कारण विधेयक पारित नहीं हो पाता है तो सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की कोशिश कर सकती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एक दिसंबर से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर!
आज कारोबार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
लखनऊ के इस मोहल्लों में रहेगी पांच घंटे बिजली कटौती
सआदतगंज: झांसे में आकर एक और युवती हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
