संविधान दिवस पर योगी का राहुल पर हमला

Lucknow

Lucknow: संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लाल रंग की संविधान पुस्तिका दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब इन लोगों के पास सत्ता में रहने का अवसर था, तब उन्होंने अपने राजनीतिक हितों के लिए संविधान में कई बार बदलाव किए।

CM योगी ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी एक परिवार या व्यक्ति के हाथों में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिकों में निहित है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार देता है और लोकतंत्र के तीनों प्रमुख स्तंभों विधायिका, न्यायपालिका तथा कार्यपालिका को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ काम करने की व्यवस्था प्रदान करता है।

 ‘संविधान का गला घोंटने वालों को जनता को जवाब देना चाहिए’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के बजाय उसके मूल्यों और मर्यादाओं का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में कई बार संविधान में संशोधन किए गए और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने के प्रयास हुए।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि देश के महापुरुषों और उनके योगदान पर गर्व करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उनके मुताबिक, जो समाज अपने महापुरुषों के सम्मान और विरासत को महत्व नहीं देता, वह देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा सकता।

 आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की शुरुआत

संविधान दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. BR आंबेडकर  मूर्ति विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ भी किया। इस योजना के माध्यम से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं और उनसे जुड़े स्थलों का विकास किया जाएगा।

दलितों के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समर्पित कर दिया अपना पूरा जीवन

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के कुछ नेताओं ने बाबा साहब और उनके स्मारकों को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां कीं, जिससे वंचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची।  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। इससे उनकी विरासत और विचारों को व्यापक पहचान मिली है।

 राहुल गांधी की लाल संविधान पुस्तिका फिर चर्चा में

दरअसल, राहुल अपनी कई राजनीतिक सभाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लाल रंग की संविधान पुस्तिका दिखाते रहे हैं। वह इसे संविधान और नागरिकों के अधिकारों से जोड़कर पेश करते हैं। संविधान दिवस पर भी उन्होंने संविधान को देश की आत्मा बताते हुए नागरिक अधिकारों और न्याय की रक्षा का संकल्प दोहराया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अयोध्या हाईवे पर DCM का कहर, दो कारों और बाइक को मारी टक्कर

60 सीटों पर समझौते से नाराज कांग्रेस, इमरान मसूद ने उठाए सवाल

योगी फिर बनेंगे CM या अखिलेश मारेंगे बाजी? यूपी चुनाव सर्वे ने बढ़ाई सियासी हलचल

 

 

Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार

डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत एक दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे लेबर अड्डे में बिस्तर, तकिया, चादर व कंबल के साथ निशुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन निर्माण श्रमिकों को ठंड से बचाने की मुहिम, 18 महानगरों को 10-10 लाख का अग्रिम बजट जारी रेलवे स्टेशन व मंडियों के पास […]

Read More
National Politics

गुरु रविदास जी के विचारों से बनेगा समरस और समानतापूर्ण समाज : केशव मौर्य

Guru Ravidas Jayanti: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मेरठ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा महासभा’ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही गुरु रविदास जी […]

Read More