विनोद शंकर मिश्र
Deoria: जनपद के कतौरा गांव में गुरुवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किसी व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और प्रतिमा के सामने बैठकर प्रशासन से गुहार लगाने लगे। ग्रामीणों ने दोषी को शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार करने और प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहब की प्रतिमा आस्था और सम्मान का प्रतीक है, इसे क्षतिग्रस्त करना समाज की भावनाओं को आहत करने जैसा है। इस संबंध में पंकज गौतम ने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं राम प्रधान, कतौरा ने प्रशासन से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा खुलासा, पंजाब नहीं राजस्थान रॉयल्स में होने वाले थे शामिल
रेलवे स्टॉक में तूफानी तेजी, वंदे भारत और मेट्रो प्रोजेक्ट से चमक सकती है किस्मत
अस्पताल के शिलान्यास में सियासी संग्राम, मारपीट से BJP की गुटबाजी उजागर
