Hardik Pandya: IPL 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स से पहले राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम में शामिल करने वाली थी, लेकिन मुंबई इंडियंस की एक शर्त की वजह से आखिरी समय में यह डील टूट गई। अब हार्दिक पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं और उनके बदले मुंबई इंडियंस ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ लिया है।
डील फाइनल करने बेंगलुरु पहुंचे थे कुमार संगकारा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए काफी गंभीर थी। यहां तक कि राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा डील को अंतिम रूप देने के लिए बेंगलुरु भी पहुंच गए थे। माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या अगले सीजन राजस्थान की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, बातचीत के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक ऐसी शर्त रख दी, जिसके कारण पूरा मामला बिगड़ गया।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस चाहती थी कि हार्दिक के ट्रेड में राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी शामिल करे। मुंबई की ओर से साफ कर दिया गया था कि आर्चर को डील का हिस्सा बनाने पर ही हार्दिक को राजस्थान के हवाले किया जाएगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि आखिरी समय में दोनों टीमों के बीच होने वाली यह बड़ी ट्रेड डील रद्द हो गई और हार्दिक के राजस्थान जाने का रास्ता बंद हो गया।
पंजाब किंग्स ने बढ़ाई हार्दिक पांड्या की सैलरी
राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत सफल नहीं होने के बाद हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ लिया। इस ट्रेड के साथ हार्दिक की सैलरी में भी इजाफा हुआ है। मुंबई इंडियंस में उन्हें पिछले दो सीजन 16.35 करोड़ रुपये मिल रहे थे, जबकि पंजाब किंग्स अब उन्हें IPL 2027 के लिए 18 करोड़ रुपये देगी। इस तरह हार्दिक की सैलरी में 1.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह की फीस 18 करोड़ रुपये ही बरकरार रहेगी। पंजाब किंग्स ने उन्हें राइट टू मैच (RTM) कार्ड के जरिए मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
ये भी पढें
मुंबई इंडियंस को मिला बुमराह का दमदार जोड़ीदार
इस ट्रेड को मुंबई इंडियंस के नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है। टीम ने हार्दिक पांड्या के बदले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। अर्शदीप T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी अगले सीजन विरोधी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। ऐसे में हार्दिक पांड्या का राजस्थान रॉयल्स में नहीं जाना और पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड होना IPL 2027 की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अयोध्या हाईवे पर DCM का कहर, दो कारों और बाइक को मारी टक्कर
रेलवे स्टॉक में तूफानी तेजी, वंदे भारत और मेट्रो प्रोजेक्ट से चमक सकती है किस्मत
60 सीटों पर समझौते से नाराज कांग्रेस, इमरान मसूद ने उठाए सवाल
