Road accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार DCM ट्रक ने दो अर्टिगा कारों और एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ढाबे के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना गुरुवार देर रात करीब दो बजे अवधेश सिंह के ढाबे के पास हुई। बताया गया कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जा रही दो अर्टिगा कारों और एक बाइक को पीछे से आ रहे DCM ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
दो की गई जान, एक घायल
हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय शिवओम सिंह, निवासी हाजीपुर, थाना रौनाही और अर्टिगा कार चालक 28 वर्षीय इम्तियाज अली, निवासी बस्ती की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार 36 वर्षीय संजीव सिंह, निवासी बनकोट, थाना सुबेहा, बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल संजीव सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, दूसरी अर्टिगा के चालक चंदन निवासी भेड़वा, थाना कलवारी, बस्ती को भी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
-1790791538464.webp)
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
60 सीटों पर समझौते से नाराज कांग्रेस, इमरान मसूद ने उठाए सवाल
योगी फिर बनेंगे CM या अखिलेश मारेंगे बाजी? यूपी चुनाव सर्वे ने बढ़ाई सियासी हलचल
अस्पताल के शिलान्यास में सियासी संग्राम, मारपीट से BJP की गुटबाजी उजागर
