अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय- मुख्यमंत्री

  • युगों से अक्षुण्ण भारत-नेपाल के आत्मीय व सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से होंगे और अधिक सुदृढ़- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ की रामभक्तों को दी बधाई
  • दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी मिलेगी नई गति- मुख्यमंत्री

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम और श्री जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा के शुभारंभ के पहले रामभक्तों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ‘रोटी-बेटी’ के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।

अयोध्या धाम में उपस्थित रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM योगी ने लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेन्द्र शाह के कर-कमलों से आज प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली श्री जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा। प्रभु श्री राम की कृपा से त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए मुझे श्री अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

ये भी पढें

‘पढ़-लिखकर प्रिंस बनो बेटा’, जनता दर्शन में CM योगी ने नन्हे क्रिकेटर को दिया बड़ा भरोसा

प्रधानमंत्री जी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण है यह ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल का यह आत्मीय-सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा। यह ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री जी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण है। इससे दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध को मिथिला से एकाकार करने वाले इस पावन उपहार के लिए सभी रामभक्तों को हृदय से बधाई दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘बेटा, पढ़-लिखकर प्रिंस बनो’, जनता दर्शन में छात्र की फरियाद पर भावुक हुए CM योगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी पर उठे सवाल, FSSAI की जांच में मिले केमिकल

आज इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

 

 

 

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश और डिंपल की शादी के 27 साल पूरे, सपा की सफलता के लिए होगी प्रार्थना

Meerut: समाजवादी पार्टी अब धार्मिक आयोजनों के जरिए भी अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने की कोशिश करती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की 27वीं वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर मेरठ में 27 घंटे के विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है। […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

‘पढ़-लिखकर प्रिंस बनो बेटा’, जनता दर्शन में CM योगी ने नन्हे क्रिकेटर को दिया बड़ा भरोसा

बेटा, पढ़ लिखकर ‘प्रिंस’ बनो, क्रिकेट में एडमिशन भी करवा देंगे CM ने बच्चे को किया आश्वस्त- आर्थिक सहायता और कोचिंग भी उपलब्ध कराएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में गोंडा से आए कक्षा-8 के बच्चे को दिया मार्गदर्शन जनता दर्शन में सबसे मिले मुख्यमंत्री, अधिकारियों से बोले- समस्याओं का समय से समाधान कराइए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक जब्त की। टीम ने मुनीब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई शनिवार […]

Read More