‘पढ़-लिखकर प्रिंस बनो बेटा’, जनता दर्शन में CM योगी ने नन्हे क्रिकेटर को दिया बड़ा भरोसा

  • बेटा, पढ़ लिखकर ‘प्रिंस’ बनो, क्रिकेट में एडमिशन भी करवा देंगे
  • CM ने बच्चे को किया आश्वस्त- आर्थिक सहायता और कोचिंग भी उपलब्ध कराएंगे
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में गोंडा से आए कक्षा-8 के बच्चे को दिया मार्गदर्शन
  • जनता दर्शन में सबसे मिले मुख्यमंत्री, अधिकारियों से बोले- समस्याओं का समय से समाधान कराइए
  • अभिभावक के रूप में मुख्यमंत्री ने की बच्चे की काउंसलिंग, बोले- खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी

Lucknow: कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री ने कहा- बेटा तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़ लिखकर ‘प्रिंस’ बनो। हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे।

सबसे मिले मुख्यमंत्री, अधिकारियों से बोले- समस्या का समाधान कराइए

मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठाए गए हर व्यक्ति तक पहुंचे, एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लिए, फिर समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने पास में खड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी

गोंडा के इटियाथोक के पड़री पारासराय गांव निवासी प्रिंस साहू कक्षा-8 में पढ़ता है। वह सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में पहुंच गया। लोगों की फरियाद सुनते-सुनते मुख्यमंत्री प्रिंस के पास पहुंचे। बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री ने आने का कारण पूछा, जिस पर प्रिंस ने बताया कि उसके अंदर बचपन से ही क्रिकेट खेलने का जुनून है। वह क्रिकेट में नाम कमाना चाहता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण फीस भरने और किट खरीदने में असमर्थ है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी काउंसलिंग की, कहा कि बेटा अभी कक्षा-8 में हो। खेलने के साथ-साथ मन लगाकर पढ़ाई भी करो और अच्छे नंबरों से यह सत्र उत्तीर्ण करो, फिर हम आपका एडमिशन क्रिकेट की कोचिंग में करा देंगे।

धन के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज

मुख्यमंत्री ने समस्या लेकर पहुंचे लोगों से कहा कि चिंता मत करिए। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराएगी। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जो भी जरूरतमंद हैं, एस्टीमेट मिलते ही सरकार उनके लिए तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस, राजस्व, शिक्षा, बिजली आदि से जुड़ी समस्याओं का प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को प्रेषित कर समाधान के लिए निर्देशित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘बेटा, पढ़-लिखकर प्रिंस बनो’, जनता दर्शन में छात्र की फरियाद पर भावुक हुए CM योगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी पर उठे सवाल, FSSAI की जांच में मिले केमिकल

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

 

 

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश और डिंपल की शादी के 27 साल पूरे, सपा की सफलता के लिए होगी प्रार्थना

Meerut: समाजवादी पार्टी अब धार्मिक आयोजनों के जरिए भी अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने की कोशिश करती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की 27वीं वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर मेरठ में 27 घंटे के विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय- मुख्यमंत्री

युगों से अक्षुण्ण भारत-नेपाल के आत्मीय व सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से होंगे और अधिक सुदृढ़- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ की रामभक्तों को दी बधाई दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक जब्त की। टीम ने मुनीब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई शनिवार […]

Read More