BJP सांसद रामराव वडकुटे का 72 साल की उम्र में निधन

Passing of Vadkute

Passing of Vadkute: महाराष्ट्र की राजनीति से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 22 नवंबर 2026 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद AIIMS में कराया गया था भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक, रामराव सखाराम वडकुटे को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में दुख का माहौल है। राजनीतिक जगत के कई नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

राहुल नार्वेकर ने जताया गहरा दुख

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने रामराव वडकुटे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली में गंभीर दिल का दौरा पड़ने के कारण राज्यसभा सदस्य का निधन बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

Rahul Narwekar Warns Bureaucrats Over Absence Budget Debate - बजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम

 

सुप्रिया सुले और नरहरि जिरवाल ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मंत्री नरहरि जिरवाल ने भी सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनके जाने से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ी कमी पैदा हुई है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने भी रामराव वडकुटे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके सार्वजनिक जीवन और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि वह हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे।

महाराष्ट्र: दोनों NCP के गठबंधन की चर्चा पर सुप्रिया सुले ने कहा- 'भाई के जाने के बाद हमारी तरफ से इस विषय पर फुलस्टॉप लग गया' - India TV Hindi

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी थी पहचान

रामराव सखाराम वडकुटे केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं थे, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी। वह महाराष्ट्र बकरी एवं भेड़ विकास महासंघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके थे। इसके अलावा वह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। NCP (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने वडकुटे को जमीन से जुड़ा नेता और कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह हमेशा आम लोगों के बीच रहकर काम करने के लिए जाने जाते थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भगवान कृष्ण को कब और कैसे मिली बांसुरी, जानिए इसके पीछे की रोचक कथा

आज इन पाँच राशियों की चमकेगी किस्मत

देव दीपावली पर 3D शो से जगमगाएगी काशी

 

homeslider Politics Uttar Pradesh

अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्याय- मुख्यमंत्री

युगों से अक्षुण्ण भारत-नेपाल के आत्मीय व सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से होंगे और अधिक सुदृढ़- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ की रामभक्तों को दी बधाई दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा होगी सुगम, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

‘पढ़-लिखकर प्रिंस बनो बेटा’, जनता दर्शन में CM योगी ने नन्हे क्रिकेटर को दिया बड़ा भरोसा

बेटा, पढ़ लिखकर ‘प्रिंस’ बनो, क्रिकेट में एडमिशन भी करवा देंगे CM ने बच्चे को किया आश्वस्त- आर्थिक सहायता और कोचिंग भी उपलब्ध कराएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में गोंडा से आए कक्षा-8 के बच्चे को दिया मार्गदर्शन जनता दर्शन में सबसे मिले मुख्यमंत्री, अधिकारियों से बोले- समस्याओं का समय से समाधान कराइए […]

Read More
Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More