मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

CM Yogi

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पंचूर से शुरू होकर हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पहुंच गई। सुबह 8:50 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा करीब 11:40 बजे हरिद्वार पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं और साधु-संतों ने शामिल होकर सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 10.48.21 AM (1)

आदित्यनाथ मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वह मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए भावुक नजर आए। अंतिम यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी पैतृक गांव पंचूर से शामिल हुए। पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर गांव से हरिद्वार पहुंचने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। चंडी घाट श्मशान घाट पर सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई बड़े नेता, जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

मां को कंधा देते हुए भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ, कहा- ऐसी कोई दूसरी छाया,  प्यार नहीं, Uttarakhand Hindi News - Hindustan

 

मां के सामने टूट गई संत की मर्यादा, छलक उठा बेटे का दर्द

योगी आदित्यनाथ का जीवन भले ही संन्यास, साधना और जनसेवा को समर्पित रहा हो, लेकिन मां के प्रति उनका प्रेम और लगाव हमेशा एक सामान्य बेटे जैसा ही रहा है। गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाने वाले योगी जब अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे तो भावनाएं उनके चेहरे पर साफ नजर आईं।

मां के अंतिम दर्शन के दौरान उनकी नम आंखों ने यह एहसास कराया कि दुनिया में व्यक्ति चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों न पहुंच जाए, मां के सामने उसका रिश्ता हमेशा एक संतान का ही रहता है। पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों से परे मां का रिश्ता जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। योगी आदित्यनाथ के आंसुओं में भी मां के प्रति वही प्रेम और बिछड़ने का दर्द दिखाई दिया।

 

VIDEO: मां को आखिरी विदाई देते समय भावुक हुए CM योगी, पार्थिव शरीर को दिया  कंधा; पंचूर में हुआ अंतिम संस्कार - India TV Hindi

लंबे समय से बीमार चल रही थीं सावित्री देवी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 91 वर्ष की थीं। गांव के लोगों के मुताबिक, सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गहरे शोक में डूब गए। उन्होंने अपने पैतृक गांव पहुंचकर मां के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे  मुख्यमंत्री - UP CM Yogi Adityanath Mother Savitri Devi Passes Away 91  Years lcla - AajTak

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुई शोक सभा

सावित्री देवी के निधन पर गोरखनाथ मंदिर में भी शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने संस्थाओं की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। सावित्री देवी के निधन से पूरे परिवार और उनसे जुड़े लोगों में शोक की लहर है। मां को अंतिम विदाई देते समय योगी आदित्यनाथ की नम आंखों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि इंसान की सबसे बड़ी पहचान उसका पद नहीं, बल्कि उसके रिश्ते और उनसे जुड़ी भावनाएं होती हैं।

गोरखनाथ मंदिर में सिर्फ एक बार आईं मां सावित्री देवी, 'अजय' से 'योगी' और  'सीएम' बने बेटे की नई पारी पर गर्व से भर उठा था मन - yogi adityanaths  mother savitri

यूपी सरकार के कई मंत्री पहुंचे हरिद्वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अंतिम विदाई देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी हरिद्वार पहुंचे। इनमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी चंडी घाट श्मशान पहुंचे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मनकापुर स्टेशन पर छह शिकायतों का निस्तारण

PM मोदी के आगमन से पहले जगमगाया लखनऊ, एयरपोर्ट से IGP तक भव्य तैयारियां

बीकेटी: पत्नी की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य छिपाने वाला दहेजलोभी गिरफ्तार

 

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM सख्त, 2027 तक 20% कमी का लक्ष्य

New Delhi: दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल आदेश जारी करने और योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अब अधिकारियों को उनके काम के नतीजों के लिए भी जवाब देना होगा। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी […]

Read More
Passing of Vadkute
homeslider National Politics

BJP सांसद रामराव वडकुटे का 72 साल की उम्र में निधन

Passing of Vadkute: महाराष्ट्र की राजनीति से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 22 नवंबर 2026 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से महाराष्ट्र […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

भगवान कृष्ण को कब और कैसे मिली बांसुरी, जानिए इसके पीछे की रोचक कथा

Lucknow: भगवान श्रीकृष्ण और उनकी बांसुरी का संबंध बेहद अनूठा और भावपूर्ण माना जाता है। श्रीकृष्ण की छवि बांसुरी के बिना अधूरी लगती है। धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित लोककथाओं के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण बाल रूप में गोकुल और वृंदावन में अपनी लीलाएं कर रहे थे, तब उन्हें प्रकृति के बीच रहना, गाय चराना और […]

Read More