‘तिवारी हाता’ पहुंचेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
स्वागत की तैयारियां तेज
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कल गोरखपुर आगमन होने जा रहा है। इस दौरान वह गोरखपुर स्थित ‘तिवारी हाता’ आवास पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

अखिलेश यादव के आगमन को लेकर आवास पर उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए परिवार एवं शुभचिंतक उत्सुक हैं। आवास की ओर से जारी संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को हर्ष और गौरव का विषय बताते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।

अखिलेश यादव का ‘तिवारी हाता’ पहुंचना राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज होने की संभावना है। अब सबकी निगाहें कल होने वाले इस आगमन और ‘तिवारी हाता’ में होने वाली मुलाकातों पर टिकी हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश
पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?
नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप
