New Delhi: शेयर बाजार में मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी कारोबार से जुड़ी कंपनी सेनको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Ltd) के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब आठ प्रतिशत उछलकर 337.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे दिवाली और धनतेरस के दौरान हुई रिकॉर्ड बिक्री को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
BSE पर मंगलवार को सेनको गोल्ड का शेयर 321.10 रुपये पर खुला था। इसके बाद खरीदारी बढ़ने से शेयर की कीमत में तेजी आई। खास बात यह है कि इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को कंपनी के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। यह गिरावट कंपनी के तिमाही वित्तीय नतीजों के बाद देखने को मिली थी।
धनतेरस और दिवाली पर 2426 करोड़ रुपये की बिक्री
सेनको गोल्ड के लिए इस साल धनतेरस और दिवाली का त्योहारी सीजन काफी शानदार रहा। कंपनी के मुताबिक, एक अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 के बीच उसकी रिटेल नेट सेल वैल्यू 2426 करोड़ रुपये रही। कंपनी के इतिहास में यह अब तक का सबसे बेहतर त्योहारी बिक्री प्रदर्शन बताया गया है।

कंपनी ने जानकारी दी कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इस बार उसके राजस्व में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कारोबार को विस्तार देने के लिए कंपनी ने इस दौरान 10 नए शोरूम भी खोले हैं। त्योहारी मांग और नए शोरूम के विस्तार को कंपनी के कारोबार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ब्रोकरेज रिपोर्ट में राजस्व वृद्धि का जिक्र
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, सेनको गोल्ड के राजस्व में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट में इसकी तुलना टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स और पीएन गाडगिल जैसी कंपनियों से भी की गई है। हालांकि, ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपनी न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है।

दूसरी तिमाही में मुनाफा घटा, राजस्व में बड़ा उछाल
कंपनी के वित्तीय नतीजों की बात करें तो जुलाई-सितंबर तिमाही में सेनको गोल्ड का नेट प्रॉफिट घटकर 101 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 105 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
हालांकि, कंपनी के राजस्व में मजबूत वृद्धि देखने को मिली। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3056 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1826 करोड़ रुपये था। इस तरह राजस्व में सालाना आधार पर 67.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, कंपनी का कंसॉलिडेटेड EBITDA भी 16.20 प्रतिशत बढ़कर 213 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन कमजोर
हालिया तेजी के बावजूद सेनको गोल्ड के शेयरों का लंबी अवधि का प्रदर्शन निवेशकों के लिए बहुत उत्साहजनक नहीं रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में शेयर करीब 2.33 प्रतिशत गिरा है। दो साल की अवधि में इसमें 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बागवानी उत्पादन में 4.36% की वृद्धि, 3869 लाख टन पहुंचने का अनुमान
बैंक निफ्टी ने रचा इतिहास, 62,250 के पार पहुंचा इंडेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी में भी तेजी
राजधानी में प्रदूषण का प्रहार, कई इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल
