निषाद पार्टी की नई कार्यकारिणी को डॉ. संजय ने दिलाई शपथ

Prayagraj

एक से 11 विधायक तक पहुंची निषाद पार्टी: डॉ. संजय निषाद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Prayagraj: सोमवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी की नवनियुक्त मंडलीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। 11 वर्ष पूर्व जब हमने निषाद पार्टी का गठन किया था, तब लोग हंसते थे कि अब निषादों की भी कोई पार्टी बनेगी। लेकिन हमने उन लोगों को करारा जवाब कभी लड़ाई-झगड़ा करके नहीं दिया, बल्कि वर्ष 2017 में 01 विधायक और वर्ष 2022 में 11 विधायक बनाकर दिया।

डॉ. निषाद ने कहा कि जब हम प्रयागराज आते थे और अपने पूर्वजों की जमीन, इतिहास एवं महाराज गुह्यराज निषाद जी के पदचिह्नों पर चलकर निषाद समाज को न्याय और पहचान दिलाने की बात करते थे, तब लोग कहते थे कि जंगल में जाकर निषाद समाज को क्या मिलेगा? लेकिन आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने श्रृंगवेरपुर धाम को एक नई पहचान देने का कार्य किया है। आज श्रृंगवेरपुर धाम केवल जंगल नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और गौरव का केंद्र बन चुका है। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एवं महाराज गुह्यराज निषाद की गले मिलते हुए भव्य प्रतिमा, पार्क एवं म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। वहीं, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के साथ अतिथि गृह का नाम भी महाराज गुह्यराज निषाद जी के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह पहचान और सम्मान निषाद समाज तथा निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण की बदौलत प्राप्त हुआ है। हम किसी के कहने से रुकने वाले नहीं हैं। हम और आगे बढ़ेंगे तथा अपने समाज की खोई हुई पहचान, गौरव और सम्मान को पुनः स्थापित करने का कार्य करेंगे।

निषाद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनपद प्रयागराज में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने 02 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी करछना, हंडिया और बारा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। निषाद पार्टी जनपद प्रयागराज की 03 सीटों के साथ-साथ पूरे मंडल की 05 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप सभी को कमर कसकर चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। हमें पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर, संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए आगे बढ़ना होगा। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बैंक निफ्टी ने रचा इतिहास, 62,250 के पार पहुंचा इंडेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी में भी तेजी

अमेरिका में हवाई सेवाओं पर संकट, ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा

बाबा केदार की शीतकालीन यात्रा शुरू, सेना के बैंड की धुनों पर निकली पंचमुखी डोली

 

 

 

 

New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Education Uttar Pradesh

यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More