‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत

शाश्वत तिवारी

Madrid: भारत की वैश्विक कूटनीति और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के साथ संबंधों को एक नई दिशा देते हुए विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा का तीन दिवसीय संपन्न हो गया। इस आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत ने लैटिन अमेरिका, यूरोप और कैरेबियन देशों के साथ अपने सहयोग का दायरा बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अपनी इस यात्रा के मुख्य पड़ाव के रूप में राज्य मंत्री मार्गेरिटा ने स्पेन द्वारा आयोजित ‘इबेरो-अमेरिकन कॉन्फ्रेंस’ के 30वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इस सम्मेलन में भारत औपचारिक रूप से ‘एसोसिएट ऑब्जर्वर’ (सहयोगी पर्यवेक्षक) के रूप में शामिल हुआ है। इस ऐतिहासिक अवसर पर कूटनीतिक गर्मजोशी दिखाते हुए मार्गेरिटा ने स्पेन के विदेश और वैश्विक मामलों के स्टेट सेक्रेटरी डिएगो मार्टिनेज बेलियो से द्विपक्षीय मुलाकात की। बैठक के दौरान उन्होंने इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन में भारत को सहयोगी पर्यवेक्षक का दर्जा दिलाने के लिए स्पेन द्वारा दिए गए निरंतर और मजबूत समर्थन के प्रति भारत सरकार की ओर से गहरा आभार व्यक्त किया।

राज्य मंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने इस दौरे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिखर सम्मेलन से इतर, विदेश राज्य मंत्री ने क्षेत्रीय सहयोग को नया आयाम देने के उद्देश्य से ‘एसोसिएशन ऑफ कैरेबियन स्टेट्स’ (ACS) की महासचिव, नोएमी एस्पिनोज़ा मैड्रिड से भी एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह उच्चस्तरीय बातचीत विशेष रूप से ‘ग्रेटर कैरेबियन’ क्षेत्र में ग्लोबल साउथ के साथ भारत के गहरे जुड़ाव पर केंद्रित रही।

इस दौरान व्यापार, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साझा एजेंडे पर भारत और कैरेबियन देशों के मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।राजनीतिक बैठकों के अलावा, राज्य मंत्री ने मैड्रिड में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और भारत के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की।

ये भी पढें

नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नए  IGP पद पर किया नियुक्त

अंतरराष्ट्रीय मामलों के विश्लेषकों के अनुसार, भारत का इबेरो-अमेरिकी मंच पर एसोसिएट ऑब्जर्वर बनना और कैरेबियन देशों के साथ सक्रियता बढ़ाना यह दर्शाता है कि भारत विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की आवाज को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने के लिए पूरी तरह तत्पर है। विदेश राज्य मंत्री की यह स्पेन यात्रा आने वाले समय में यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के त्रिकोणीय कूटनीतिक गलियारे में भारत की उपस्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नए  IGP पद पर किया नियुक्त

GST के नियमों में बड़े बदलाव कारोबारियों को मिलेगी राहत, लखनऊ में बताई गईं 10 अहम बातें

फैटी लिवर का बढ़ रहा है खतरा! ज्यादा चीनी, जंक फूड और फैट से रहें सावधान

UGC विवाद की सियासी गूंज! 53,615 अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता

 

 

 

International

नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नए  IGP पद पर किया नियुक्त

दान बहादुर कार्की को बनाया गया प्रधानमंत्री बालेन शाह का विशेष सुरक्षा सलाहकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल सरकार ने मनोज केसी को नेपाल पुलिस का नया महानिरीक्षक नियुक्त किया है। इससे पहले IGP रहे दानबहादुर कार्की को प्रधानमंत्री का विशेष सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है। करीब 28 वर्षों के पुलिस सेवा अनुभव के दौरान […]

Read More
International

UN में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

 शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की ‘प्रथम समिति’ (निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति) में भारत ने पाकिस्तान और बेलारूस द्वारा समर्थित पारंपरिक हथियारों के क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। केवल भारत और इजरायल ऐसे दो देश रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान किया। भारत […]

Read More
International

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (CHOGM 2026) के कार्यकारी सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच पर देश की डिजिटल ताकत का लोहा मनवाया। बैठक के दौरान उन्होंने सुशासन और वित्तीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ (DPI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप […]

Read More