JioFinance: अब रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट और बिल भुगतान से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक अपने जमा जियोपॉइंट्स को 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे। कंपनी की यह नई पहल डिजिटल पेमेंट को और अधिक फायदेमंद बनाने की दिशा में एक कदम है। धनतेरस से पहले शुरू की गई इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपने रोजमर्रा के लेनदेन से मिले रिवॉर्ड पॉइंट्स को सोने के रूप में निवेश कर सकेंगे। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल जियोफाइनेंस+ के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
400 जियोपॉइंट्स से खरीद सकेंगे डिजिटल गोल्ड
जियोफाइनेंस ऐप पर UPI ट्रांजैक्शन और बिल भुगतान जैसे लेनदेन करने पर ग्राहकों को जियोपॉइंट्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, एक जियोपॉइंट की कीमत 25 पैसे निर्धारित की गई है। ग्राहक न्यूनतम 400 जियोपॉइंट्स को डिजिटल गोल्ड में बदल सकते हैं। यानी 100 रुपये के बराबर जमा पॉइंट्स से सोना खरीदने की शुरुआत की जा सकती है। ग्राहकों को मिलने वाले डिजिटल गोल्ड की मात्रा उस समय बाजार में लागू सोने की कीमत पर निर्भर करेगी। इस तरह पॉइंट्स की मौजूदा वैल्यू के आधार पर ग्राहक डिजिटल गोल्ड प्राप्त कर सकेंगे।
ये भी पढें
GST के नियमों में बड़े बदलाव कारोबारियों को मिलेगी राहत, लखनऊ में बताई गईं 10 अहम बातें
ऐप पर दिखेगी पॉइंट्स की वैल्यू और सोने की कीमत
इस सुविधा का इस्तेमाल करना भी आसान रखा गया है। ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप पर अपने खाते में उपलब्ध जियोपॉइंट्स देख सकेंगे। डिजिटल गोल्ड में बदलने से पहले उन्हें यह भी जानकारी मिलेगी कि उनके पॉइंट्स के बदले कितनी कीमत का सोना मिलेगा। ट्रांजैक्शन पूरा होते ही खरीदा गया डिजिटल गोल्ड ग्राहक के जियोगोल्ड खाते में जुड़ जाएगा। जिन ग्राहकों के पास पहले से जियोगोल्ड खाता नहीं है, वे भी जियोफाइनेंस ऐप के जरिए अपना खाता शुरू कर सकेंगे।
डिजिटल पेमेंट के साथ रिवॉर्ड का नया इस्तेमाल
जियो की इस सुविधा से ग्राहकों को अपने नियमित डिजिटल लेनदेन से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का एक नया उपयोग मिलेगा। अब UPI भुगतान और बिल पेमेंट से जमा होने वाले पॉइंट्स केवल रिवॉर्ड के रूप में नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में भी बदला जा सकेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
GST के नियमों में बड़े बदलाव कारोबारियों को मिलेगी राहत, लखनऊ में बताई गईं 10 अहम बातें
UGC विवाद की सियासी गूंज! 53,615 अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता
