सोनौली में पटाखा की दुकानों पर पुलिस ने मारा छापा,व्यापारियों में हड़कंप 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में बुधवार दोपहर पुलिस ने पटाखा की दुकानों पर अचानक छापा मारा जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे के पटाखा व्यवसायियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बुधवार को करीब तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां वसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राम जानकी चौराहे के पास स्थित एक दुकान और मकान पर छापा मारा। इस दौरान थानाध्यक्ष सोनौली विकास कुमार शुक्ला के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।

ये भी पढें

अनुभव सिन्हा लेकर आए संगीत की नई दुनिया, ‘कहाँ जाएंगे?’ का दिल छू लेने वाला टीज़र आउट

छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा दुकान और मकान से विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री की शिकायत पर की गई। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से सोनौली कस्बे में पटाखा कारोबार करने वाले अन्य व्यापारियों में भी दहशत फैल गई। कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। फिलहाल बरामद पटाखों की मात्रा और बरामदगी को लेकर पुलिस का पक्ष अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस बरामद पटाखों की गिनती और जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो पाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सलमान खान की आवाज और चित्रांगदा सिंह के ग्लैमरस अंदाज ने जीता दिल

रिलायंस रिटेल का ऑनलाइन कारोबार पर बड़ा दांव, FY28-29 में मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद

अनुभव सिन्हा लेकर आए संगीत की नई दुनिया, ‘कहाँ जाएंगे?’ का दिल छू लेने वाला टीज़र आउट

 

 

 

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More
Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में दीपावली पर अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन सख्त

आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई- DM उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

जल्दी ही दूर होगी जेलों में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की कमी 14 करोड़ से आधुनिक तकनीकी से लैस होंगी प्रदेश की जेलें: पीसी मीणा जेलों की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए खरीदी जाएंगी 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल राकेश निडर Lucknow:  योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस […]

Read More