Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में सलमान खान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, तो वहीं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। गाने में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री और सलमान की आवाज का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी पहली बार इस अंदाज में नजर आ रही है।
गाने में चित्रांगदा का आकर्षक लुक और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिल रही है। वहीं सलमान खान की आवाज, उनका सहज अंदाज और जबरदस्त चार्म इस ट्रैक को खास बना रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग गाने की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आई है। यही वजह है कि फैंस इस नई जोड़ी और गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढें
रिलायंस रिटेल का ऑनलाइन कारोबार पर बड़ा दांव, FY28-29 में मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद
इस गाने को साजिद खान ने न सिर्फ म्यूजिक दिया है, बल्कि इसके बोल भी लिखे हैं। वहीं इसकी कोरियोग्राफी सीजर गोंजाल्विस ने की है। कैची म्यूजिक, आकर्षक बीट्स और शानदार प्रेजेंटेशन के साथ यह गाना दर्शकों को ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज दे रहा है। बता दें कि ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का हिस्सा है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म की कहानी सैनिकों के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
अब फिल्म के इस नए गाने ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। सलमान खान का सिंगिंग अंदाज और चित्रांगदा सिंह का ग्लैमरस अवतार इस गाने को खास बना रहा है। फिलहाल ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है और फैंस के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रिलायंस रिटेल का ऑनलाइन कारोबार पर बड़ा दांव, FY28-29 में मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद
प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली
पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब
