Kanika Kapoor divorce: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर और ‘बेबी डॉल’ फेम कनिका कपूर की निजी जिंदगी से एक बड़ी खबर सामने आई है। कनिका कपूर और उनके बिजनेसमैन पति गौतम हाथीरमानी ने शादी के करीब चार साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। कनिका की इस घोषणा के बाद उनके फैंस हैरान हैं।
कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान
कनिका कपूर ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि काफी सोच-विचार करने के बाद उन्होंने और उनके पति गौतम हाथीरमानी ने अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने साथ बिताए पलों के लिए आभार जताते हुए गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिंगर ने अपने बयान में कहा, “काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है।
हमने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। अब जब हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं, तो मैं आप सभी से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश करती हूं।” बताया जा रहा है कि अलग होने की घोषणा से पहले कनिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए थे।
दूसरी बार टूट रही है कनिका की शादी
एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कनिका ने अपनी शादी टूटने की वजह को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने उन अटकलों को खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उनके रिश्ते में दरार की वजह कोई तीसरा व्यक्ति या गौतम का काम के सिलसिले में नाइजीरिया के लागोस में रहना था। कनिका ने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं आया है और जहां तक उन्हें जानकारी है, गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है।
ये भी पढें
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनके लिए यह दूसरी बार तलाक का अनुभव है, जो काफी दुखद और निराशाजनक है। सिंगर ने यह भी बताया कि फिलहाल वह मुंबई में हैं और अपने तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी भी उन्हें निभानी है। कनिका को उम्मीद है कि अलग होने के बाद भी गौतम के साथ उनका रिश्ता सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। वह किसी तरह का विवाद नहीं चाहतीं।
दोस्ती से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी की प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई थी। दोनों कई सालों तक अच्छे दोस्त रहे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 20 मई 2022 को दोनों ने लंदन के एक फाइव स्टार होटल में निजी समारोह में शादी कर ली। इस खास मौके पर दोनों के परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। कनिका की यह दूसरी शादी थी।
इससे पहले उनकी शादी लंदन में रहने वाले डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंडोक से हुई थी। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आयना, समारा और युवराज हैं। उन्होंने लंबे समय तक सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश की है।
‘बेबी डॉल’ गाने से मिली थी देशभर में पहचान
कनिका कपूर ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। साल 2012 में डॉ. जीउस के साथ उनका गाना ‘जुगनी जी’ काफी लोकप्रिय हुआ था। हालांकि, साल 2014 में फिल्म ‘रागिनी MMS 2’ के गाने ‘बेबी डॉल’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘टुकुर टुकुर’, ‘गेंदा फूल’ और ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ जैसे कई हिट गानों में अपनी आवाज दी। आज भी उनके गाने पार्टियों और म्यूजिक प्लेलिस्ट की शान बने हुए हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल
प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली
सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न
