बहरीन में सुरक्षा मंथन के बाद विदेश सचिव ने UAE संग साझेदारी पर की चर्चा

शाश्वत तिवारी

Abu Dhabi: विदेश सचिव विक्रम मिसरी 1-2 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर रहे। यह यात्रा भारत-UAE संबंधों की विशेषता रहे नियमित, उच्च-स्तरीय संवाद के क्रम में हुई और इसने ‘भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा अबू धाबी में, विदेश सचिव ने UAE की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री और भारत के लिए विशेष दूत, रीम अल हाशमी के साथ चर्चा की।

दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए रास्ते तलाशे। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। मंत्रालय ने कहा विदेश सचिव ने अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग के अध्यक्ष, मोहम्मद खलीफा अल मुबारक से भी मुलाकात की। इस बैठक में सांस्कृतिक और रचनात्मक आदान-प्रदान (जिसमें ‘हाउस ऑफ इंडिया’ भी शामिल है) तथा पर्यटन के क्षेत्र में संस्थागत संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा हुई।

ये भी पढें

G20 में बोले डॉ. जयशंकर- सैन्य विकल्पों से नहीं, कूटनीति से हल होंगे वैश्विक संकट

पर्यटन दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करता है।विदेश सचिव ने अबू धाबी वित्त विभाग के अध्यक्ष और एक सॉवरेन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म और वेल्थ फंड के प्रबंध निदेशक एवं ग्रुप CEO जासिम मोहम्मद बुअताबा अल जाबी के साथ भी बातचीत की।

यह बातचीत आर्थिक संबंधों को विस्तार देने पर केंद्रित थी, जिसका उद्देश्य निवेश प्रवाह को बढ़ाना और दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारियां कायम करना है, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ मिल सके। इस यात्रा ने भारत-UAE संबंधों के आधारभूत तत्वों, आपसी विश्वास और रणनीतिक तालमेल को रेखांकित किया। साथ ही इसने आने वाले समय में इस साझेदारी को और अधिक गति देने के लिए दोनों पक्षों के साझा संकल्प को भी दर्शाया। इससे पहले विदेश सचिव मिसरी ने बहरीन में आयोजित 22वें बनाए रखने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

G20 में बोले डॉ. जयशंकर- सैन्य विकल्पों से नहीं, कूटनीति से हल होंगे वैश्विक संकट

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

 

 

International

G20 में बोले डॉ. जयशंकर- सैन्य विकल्पों से नहीं, कूटनीति से हल होंगे वैश्विक संकट

 शाश्वत तिवारी Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में आयोजित G20 विदेश मंत्रियों की बैठक और क्वाड देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक के मंच से भारत ने एक बार फिर वैश्विक संकटों के समाधान के लिए शांति और कूटनीति का कड़ा संदेश दिया है। इन बैठकों में भारत का पक्ष रखते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने […]

Read More
International

केन्या में योगी मॉडल की सराहना, अध्यक्ष मीणा का भव्य स्वागत

B. L. Meena: पूर्वी अफ़्रीकी देश केन्या में पहली बार आयोजित 13वें विश्व आलू कांग्रेस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का प्रतिनिधित्व करने पहुँचे राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. एल. मीणा का राजधानी नैरोबी में प्रवासी भारतीयों ने भव्य स्वागत किया। ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन […]

Read More
International

ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है अमेरिका! टकर कार्लसन का बड़ा दावा

Nuclear attack on Iran: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। मशहूर अमेरिकी पत्रकार और टीवी होस्ट टकर कार्लसन ने आशंका जताई है कि अमेरिका आने वाले कुछ दिनों में ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है। कार्लसन के मुताबिक, इजरायल […]

Read More