डॉ. सर्वेश त्रिपाठी बने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

Lucknow:  भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर डॉ. सर्वेश त्रिपाठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी डॉ. सर्वेश त्रिपाठी को पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

अपनी नियुक्ति पर डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। वह समाज के दिव्यांग वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए संगठन के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह अपनी जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे। उनकी नियुक्ति को दिव्यांगजनों के हितों से जुड़े कार्यों को संगठनात्मक स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार

मध्य प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां दिवाली के बाद प्रसाद में बांटे जाते हैं रुपये और सिक्के

ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है अमेरिका! टकर कार्लसन का बड़ा दावा

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

 

 

 

Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Uttar Pradesh

मीडिया और पुलिस के बीच तालमेल होना ज़रूरी: DGP

किसी अधिकारी पत्रकारों उचित व्यवहार नहीं किया तो होगी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल और पेशेवर संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी अधीनस्थ पत्रकारों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया तो […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More