Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए लौकी तोड़ने विद्यालय की छत पर गया था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान विशुकिया निवासी मो. इजहार अहमद के पुत्र अरशद अहमद के रूप में हुई है। अरशद नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। सोमवार को वह रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान मिड-डे मील बनाने के लिए लौकी तोड़ने के लिए उसे छत पर भेजे जाने की बात सामने आई है। छत के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि लौकी तोड़ने के दौरान छात्र अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढें
अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व
छात्र की मौत से भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी को बुलाने की मांग
हादसे की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंच गए। मासूम की मौत से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि जब तक जिलाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि स्कूल की छत के ऊपर से बिजली का तार गुजरने के बावजूद बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। आखिर एक मासूम छात्र को मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने छत पर क्यों भेजा गया? इस घटना ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और जिम्मेदारों की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, घटनास्थल पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व
टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात
तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव
