UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आगरा से गोरखपुर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

UP PET Exam:  उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए आगरा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ समेत कई शहरों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के लिए 10 रैक भी आरक्षित रखे गए हैं।

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखकर किया जाएगा। कुछ ट्रेनें परीक्षा से एक दिन पहले भी चलाई जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।

आगरा-मेरठ और मथुरा-लखनऊ के लिए विशेष ट्रेनें

आगरा कैंट से मेरठ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें 24, 29 और 31 अक्टूबर को दोपहर दो बजे और शाम सात बजे रवाना होंगी। वहीं, मथुरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा रूट पर शाम सात बजे विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को संचालित होगी। मथुरा जंक्शन से लखनऊ के लिए भी इन्हीं तारीखों पर दोपहर दो बजे और शाम सात बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से अलग-अलग शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कानपुर सेंट्रल से मथुरा के लिए ट्रेन

रेलवे ट्रेन संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल-मथुरा जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल का संचालन 24, 29 और 31 अक्टूबर को करेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा जंक्शन, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला जंक्शन, आगरा ईदगाह और आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी। आगरा मंडल में करीब 1,97,504 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है। इनमें आगरा के 1,26,089 और मथुरा के 71,415 परीक्षार्थी शामिल हैं। भीड़ बढ़ने पर आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर ट्रेन का विस्तार करने की भी व्यवस्था रखी गई है।

ये भी पढें

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान? सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, 28-30 अक्टूबर पर नजर

कानपुर-बलिया परीक्षा स्पेशल का टाइम टेबल

कानपुर सेंट्रल और बलिया के बीच भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05153 बलिया से 24, 29 और 31 अक्टूबर को रात 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह छह बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल से 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। रास्ते में औड़िहार जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज रामबाग और फतेहपुर समेत प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन

आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच भी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • ट्रेन संख्या 05151: आजमगढ़ से 24, 29 और 31 अक्टूबर को शाम सात बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 05152: गोरखपुर से 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को शाम 6:30 बजे रवाना होकर रात 11 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इन ट्रेनों से पूर्वांचल के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।

गोरखपुर-लखनऊ के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन संख्या 05007 अनारक्षित स्पेशल 24 और 31 अक्टूबर को रात 8:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 25 अक्टूबर और एक नवंबर को रात 8:55 बजे लखनऊ से चलेगी। इसके अगले दिन सुबह चार बजे ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी।

अतिरिक्त ट्रेनों के लिए 10 रैक आरक्षित

परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त व्यवस्था भी की है। झांसी, खजुराहो, प्रयागराज, लखनऊ, मथुरा और अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए जरूरत के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इसके लिए 10 रैक रिजर्व में रखे गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान? सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, 28-30 अक्टूबर पर नजर

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बन रहे योग

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें कीमत

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

 

 

Spread the love

2 thoughts on “UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आगरा से गोरखपुर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

यूपी में 120 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में बैठे प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

Bahraich:  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पसंद के युवक से निकाह करने की जिद में 19 वर्षीय युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का प्रेमी मुंबई में रह रहा था। परिजनों और पुलिस ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड: आंखों में लाल मिर्च झोंकने के बाद हत्या का आरोप

Sant Kabir Nagar:  उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर में चर्चित ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी दो महिलाओं को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने निशा यादव और शीला देवी की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायालय ने मामले […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttar Pradesh

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, […]

Spread the love
Read More