
New Delhi: तिरंगा रैली और प्रदर्शन से जुड़े मामलों को लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि देश के नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 16 अक्टूबर को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित तिरंगा रैली में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। इस मामले में हाईकोर्ट शुक्रवार शाम छह बजे फैसला सुनाएगा।

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने और एक जमानतदार देने का निर्देश दिया गया था। उनके वकील गोपाल शंकरनारायणन ने हिरासत को अवैध बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को बसों में ले जाया गया और उन्हें वकीलों से मिलने का मौका नहीं दिया गया।
सौरव दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था। हालांकि, दोनों नेता पेश नहीं हुए और उन्होंने पुलिस से अतिरिक्त समय मांगा है। पुलिस अब उन्हें नया नोटिस जारी करेगी।

दोनों नेताओं के खिलाफ जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में बिना अनुमति पहुंचने के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने इन मामलों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। आरोप है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बावजूद दोनों नेता 13 अक्टूबर को वहां तिरंगा लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। उनकी हिरासत पहले पांच दिन और फिर दो दिन बढ़ाई गई थी।
SIR के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
इस बीच, पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन ने 23 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। गठबंधन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करेगा। इस अभियान में अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और CJP संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

गठबंधन का कहना है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और किसी भी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले उसे नोटिस और अपील का अवसर मिलना चाहिए। इस मंच से जुड़े संगठनों ने नागरिकों, किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला एवं युवा संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में मार्च और प्रदर्शन करने की अपील की है।
INDIA ब्लॉक की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति
वहीं, INDIA ब्लॉक के नेता गुरुवार शाम ऑनलाइन बैठक कर चुनाव प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के आरोपों पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, मतदाता सूची में पारदर्शिता और SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।

विपक्ष की प्रमुख मांगों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया का विवरण सार्वजनिक करना, मतदाताओं को अपील का अवसर देना और चुनाव में बैलेट पेपर की वापसी शामिल है। गठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट रहने की अपील भी की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, गांधी परिवार को घेरा
सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी ₹54,000 तक टूटी
Hyderabad Honey Trap: 82 पुरुष फंसे, इंस्पेक्टर से 10 लाख की ठगी का आरोप
डायबिटीज में अमरूद खाना कितना सही? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई जरूरी बातें
बढ़नी में चेयरमैन की कुर्सी का पुराना संघर्ष, दशहरे की मारपीट से फिर उठे सवाल


One thought on “ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, नेहा बोरा केस में फैसला आज”
Comments are closed.