देवरिया: दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, सनसनी

Lucknow

देवरिया: राम-जानकी रोड पर मिले दो युवकों के खून से लथपथ शव, मचा हड़कंप

हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित

मईल थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह राम-जानकी रोड पर बढ़ईया गांव के पास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी देवरिया अभिजीत आर शंकर सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। दोनों की जान किसने और क्यों ली इसका पता नहीं चल पाया है।

 

पुलिस मामले की छानबीन कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SP अभिजीत आर शंकर के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के रहने वाले वकील यादव पुत्र राजदेव यादव व विनय यादव पुत्र छबीला यादव परिवार के साथ रहते थे।

ये भी पढें

शिवा शर्मा हत्याकांड: इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मंगलवार देर रात दशहरा पर्व का मेला देखकर लौट रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने दोनों के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई है या फिर छेड़छाड़ को लेकर हमलावरों ने मौत की नींद सुला दिया है।

एसपी अभिजीत आर शंकर के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि घरवालों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। उनका कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महिगवां में खुनी खेल: कलयुगी चाचा ने भतीजे पर बांके से ताबड़तोड़ वारकर काट डाला

विजयादशमी पर योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन

जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन

 

 

 

Spread the love

One thought on “देवरिया: दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, सनसनी”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिवा शर्मा हत्याकांड: इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

यूपी STF और नागपुर पुलिस की मदद से श्रद्धा दुबे गिरफ्तार नौ अक्टूबर 2026 से श्रद्धा बहन सहित तीन लोगों के साथ चल रही थी फरार ए अहमद सौदागर Lucknow: कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रही पचास हजार की इनामी नामजद आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

महिगवां में खुनी खेल: कलयुगी चाचा ने भतीजे पर बांके से ताबड़तोड़ वारकर काट डाला

लाठी लगने से चाचा भी जख्मी, अस्पताल में भर्ती शुक्लन पुरवा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: महिगवां थाना क्षेत्र स्थित शुक्लन पुरवा गांव में सोमवार रात उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी चाचा गुड्डन मिश्रा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

विजयादशमी पर योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन

अखंड ज्योति और मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की भी सीएम योगी ने की पूजा सीएम योगी ने महंत अवेद्यनाथ सहित नाथपंथ के संतों को किया नमन Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक […]

Spread the love
Read More