ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Gran Noida
  • घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव
  • नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा
  • भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकले तो उन्हें शक हुआ। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर परिवार के सदस्य बिस्तर पर पड़े दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11) और साक्षत (3) तथा बेटी मिष्टी (7) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

ये भी पढें

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रात में परिवार ने खाया था खाना, सुबह नहीं खुला दरवाजा

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे महेश और परिवार के अन्य सदस्यों ने नूडल्स खाए थे। इसके बाद सभी सोने चले गए। महेश की मां ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने खाना नहीं खाया। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य काफी देर तक नहीं उठे तो उन्हें चिंता हुई।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर पिता और बड़ा बेटा एक बिस्तर पर मिले, जबकि दूसरे बिस्तर पर मां और दोनों छोटे बच्चे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की आशंका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp Image 2026 10 17 at 5.13.49 PM

संपत्ति को लेकर विवाद की बात आई सामने

स्थानीय लोगों के मुताबिक, महेश के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने दावा किया कि महेश की अपनी मां से इस विषय पर अक्सर कहासुनी होती थी। आरोप है कि परिवार की संपत्तियों को बेटियों के नाम किए जाने को लेकर तनाव था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में इनके तथ्यों को परखा जा रहा है।

महेश के साले सोनू ने बताया कि परिवार के पास दिल्ली और रबूपुरा में संपत्ति के अलावा खेती की जमीन भी थी। उनके अनुसार, कुछ संपत्तियां महेश की बहनों के नाम की गई थीं और खेती की जमीन से मुआवजा भी मिला था। सोनू ने आशंका जताई कि संपत्ति से जुड़ा तनाव इस घटना की वजह हो सकता है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले महेश अपने परिवार के साथ उनके घर आए थे और उस समय उन्हें कोई असामान्य बात नजर नहीं आई थी।

ये भी पढें

गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

मृतक महेश की भाभी ने भी परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद होने की बात कही। वहीं, ललिता की बहन पूजा ने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के कारण उनकी बहन और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने इसे हत्या बताते हुए महेश की ननद और नंदोई पर आरोप लगाए हैं।

दूसरी ओर, पुलिस भोजन में जहरीले पदार्थ की आशंका, आत्महत्या और हत्या समेत विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि परिवार में हाल के दिनों में किसी तरह का तनाव था या नहीं और घटना से पहले परिवार ने क्या खाया था।

DCP ने क्या कहा?

गौतम बुद्ध नगर के DCP श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। सभी ने शुक्रवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच खाना खाया था। शनिवार सुबह जब एक बच्चा परीक्षा के लिए जगाने पहुंचा, तब घटना का पता चला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार ने जिन चीजों का सेवन किया था, उनके साथ अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

 

Spread the love

2 thoughts on “ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज के SP शक्ति मोहन अवस्थी शुक्रवार शाम मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि में हर साल लाखों श्रद्धालु आते […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नेपाल में बंद पड़ी फैक्ट्रियों के स्क्रैप को छोटे टुकड़ों में काटकर भारतीय इलाकों में लाया जा रहा है। इसके अलावा नेपाल के मेडिकल कॉलेजों से निकलने वाला कचरा भी अवैध रूप से भारत में खपाया जा रहा है। यह तस्करी मुख्य रास्तों की बजाय पगडंडियों और चोर रास्तों से ठेलों […]

Spread the love
Read More