एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Maharajganj

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महाराजगंज के SP शक्ति मोहन अवस्थी शुक्रवार शाम मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

ये भी पढें

गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान

SP ने गर्भगृह में मां लेहड़ा देवी के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। उन्होंने प्रवेश द्वार, निकास द्वार, प्रसाद की दुकानों, बैरिकेडिंग और CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, एंबुलेंस व मेडिकल टीम को अलर्ट रखने और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढें

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SP ने पुलिसकर्मियों से मुस्तैदी और श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार करने को कहा। बुजुर्गों व बच्चों की मदद करने और CCTV से निगरानी पर जोर दिया। DIG एस. चनप्पा और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल भी दो दिन पहले मंदिर का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

 

 

Spread the love

One thought on “एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Gran Noida
Crime News Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नेपाल में बंद पड़ी फैक्ट्रियों के स्क्रैप को छोटे टुकड़ों में काटकर भारतीय इलाकों में लाया जा रहा है। इसके अलावा नेपाल के मेडिकल कॉलेजों से निकलने वाला कचरा भी अवैध रूप से भारत में खपाया जा रहा है। यह तस्करी मुख्य रास्तों की बजाय पगडंडियों और चोर रास्तों से ठेलों […]

Spread the love
Read More