
पगड़ी और तलवार भेंट कर अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के रूप में किया सम्मानित
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर व्हाइट हाउस द मैरिज हॉल, नौतनवां में आयोजित गरबा कार्यक्रम में बचपन प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी को नारी शक्ति एवं झांसी की रानी के रूप में सम्मान के साथ नवाजा गया। यह कार्यक्रम नौतनवां के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान एवं पूर्व चेयरमैन नायला खान द्वारा आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में अंजली त्रिपाठी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी की रानी) सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक रहा। अंजली त्रिपाठी को झांसी की रानी के स्वरूप में सम्मानित करना नारी के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का संदेश देता है।
ये भी पढें
नेपाल से भारत में बड़े पैमाने पर कबाड़ की तस्करी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति आदर, समानता और सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा मिलता है।
अंजली त्रिपाठी को मिले इस सम्मान से उनके परिवार,शुभचिंतकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। यह आयोजन नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देने वाला रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच
आरती के बाद क्यों बोलते हैं ‘कर्पूरगौरं’ मंत्र? जानें महत्व
हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा


2 thoughts on “गरबा महोत्सव में अंजली त्रिपाठी को मिला नारी शक्ति सम्मान”
Comments are closed.