
- इनाम घोषित होते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने रायबरेली समेत सीमावर्ती जिलों में तेज की तलाश
- अधिकतर यूपी के नामजद आरोपितों का सुरक्षित ठौर है नेपाल
ए अहमद सौदागर
Lucknow: राजधानी लखनऊ का बहुचर्चित कैफे संचालक शिवा शर्मा मौत कांड की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली माडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर उर्फ दानिश अभियुक्त हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने उनके सिर पर 25-25 रुपए का इनाम रखा है, लेकिन करीब एक सप्ताह में पुलिस के पकड़ में आ सके। दरअसल शातिराना दिमाग वाली श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और चालक तनवीर नेपाल में पनाह लेने की आंशका जताई जा रही है, वे सभी आरोपित शिकंजे में नहीं आ पा रहे हैं।
बताया जा रहा है पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस खूनी खेल खेलने वाली श्रद्धा दुबे के कुछ करीबियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी कभी कोई पुख्ता जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं उनका सिर्फ इतना कहना है कि मुख्य आरोपित श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि शिवा शर्मा की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।
यूपी के चाहे खूंखार अपराधी हों या फिर छुटभइए के लिए नेपाल से महफूज कोई ठिकाना नहीं समझते हैं। सच तो यह है कि यूपी के छोटो बड़े दर्जनों से अधिक इनामी कुख्यात बदमाशों ने नेपाल के विभिन्न इलाकों में अपना डेरा जमा लिया है। इससे आंशका जताई जा रही है कि कहीं श्रद्धा दुबे भी तो नहीं नेपाल की गलियों में घूम-घूमकर अपना ठौर तलाश रही है। ऐसे में भनक लगते ही पुलिस की निगाह यूपी सीमा से सटे नेपाल की ओर टिक गई है।
ये भी पढें
इस मामले इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि फरार इनामी आरोपितों की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। सनद रहे कि हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ था कि उसके शरीर पर दो-चार चोटें नहीं बल्कि दस घाव के निशान मिलने की पुष्टि हुई थी।
लखपति से करोड़पति बनने की हसरत थी माडल श्रद्धा दुबे की
जानकार बताते हैं कि कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में इनामी कुख्यात किस्म की श्रद्धा दुबे शादीशुदा होने के बाद भी शिवा शर्मा को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि वह अपनी जीवन लीला से हाथ धो बैठा। शातिराना दिमाग वाली श्रद्धा पिछले कुछ महीनों से शिवा शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान धीरे-धीरे बेखौफ श्रद्धा शिवा शर्मा की गाढ़ी कमाई बटोर ली जैसे ही शिवा शर्मा की जेब खाली हुई कि उसकी नीयत में खोठ इस कदर हावी हुई कि अपने पार्टनर शिवा शर्मा को हमेशा के लिए मौत की नींद सुलाने के बाद बहन रश्मि और चालक सहित भाग निकली।
बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे की शादी रायबरेली में रहने वाले प्रिंस दुबे के साथ हुई थी प्रिंस हजार पति न होने की वजह से श्रद्धा दुबे करोड़पति बनने का ख्वाब देखा और पति को छोड़ राजधानी लखनऊ में कदम रखा और तलाशने लगी बड़ा… तो इसी दौरान कैफे संचालक शिवा शर्मा से हो गई और उसे अपने जाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा और शिवा के बीच कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चला लेकिन इसी दोनों के बीच ऐसी दरार पड़ी कि शिवा शर्मा को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। बताया जा रहा है कि शिवा शर्मा परिवार का सहारा था लेकिन आज उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत
किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए खोले जाएंगे 1000 क्रय केंद्र
योगी का सपा पर हमला: माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं
यूपी में एक और IAS अधिकारी पर अवमानना का आरोप तय
यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे

