
सचान को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा प्रतीक्षारत
नया लुक ब्यूरो
Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी राकेश कुमार पटेल को सौंपी गई है। वहीं, यूपीडा में ACEO के पद पर तैनात 2012 बैच के IAS अधिकारी हरि प्रताप शाही का पूर्व में हुआ तबादला निरस्त होने की चर्चा के बीच उनकी जगह दूसरे अधिकारी को तैनात कर दिया गया है।
धीरेंद्र सिंह सचान
जारी आदेश के अनुसार, धीरेंद्र सिंह सचान अब निदेशक पंचायती राज के पद पर कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले वह चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। राकेश कुमार पटेल को उनके स्थान पर विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। पटेल इससे पहले आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।

वहीं, मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा मंडल के अपर आयुक्त राजेश कुमार को विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाया गया है। आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, कानपुर देहात के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

कंडारकर कमल किशोर देशभूषण
शाही के तबादले को लेकर स्थिति अहम
यूपीडा में ACEO के पद पर तैनात IAS अधिकारी हरि प्रताप शाही का कुछ दिन पहले तबादला किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन उन्हें यूपीडा से कार्यमुक्त नहीं किया गया था। अब निदेशक पंचायती राज के पद पर धीरेंद्र सिंह सचान की तैनाती कर दी गई है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शाही के तबादले को निरस्त करने संबंधी औपचारिक आदेश की पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में उनके यूपीडा में बने रहने को लेकर आधिकारिक आदेश की स्थिति महत्वपूर्ण है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘मिडल पावर’ नहीं, ‘पावर इन द मिडल’ है भारत
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी


3 thoughts on “यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे”
Comments are closed.