SSB 66 वीं वाहिनी के 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

31 युवक-युवतियां बने आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

Maharajganj:  सशस्त्र सीमा बल (SSB) 66 वीं वाहिनी, कैंपियरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो पृथक 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों का मंगलवार को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक समापन किया गया।समापन समारोह सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित पंचायत भवन परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलागजउ के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया रहे।इस अवसर पर सीमा चौकी डंडा हेड के कार्यक्षेत्र स्थित जीवंत ग्राम शेष फरेंदा के पंचायत भवन में आयोजित 21 दिवसीय मोबाइल एवं लैपटॉप मरम्मत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 15 युवाओं को सम्मानित किया गया। वहीं सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही में आयोजित सिलाई एवं कटाई प्रशिक्षण शिविर में 16 युवतियों एवं महिलाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ये भी पढें

राम की पैड़ी पर सजेगी भक्ति की शाम, ‘अवधिया के राजा’ पेश करेंगे साधु तिवारी

दोनों प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कुल 31 स्थानीय युवक-युवतियों एवं महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं SSB अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सहायक कमांडेंट नीतीश कुमार योगी, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार गौतम, ग्राम प्रधान आशा देवी, अरविन्द त्रिपाठी, मनोज पाण्डेय, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कृष्णा गुप्ता, विनोद पटवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

राम की पैड़ी पर सजेगी भक्ति की शाम, ‘अवधिया के राजा’ पेश करेंगे साधु तिवारी

UP सिडको की बड़ी कार्रवाई: RCB इन्फ्राकॉन्स का अनुबंध निरस्त, पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर: पीसी मीणा

प्रदेश सरकार ने इस पर  खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर Lucknow: योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More