खुदरा महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़े, मोदी सरकार अक्षमः तिवारी

New Delhi

New Delhi: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने खुदरा मंहगाई में पिछले 23 माह के रिकार्ड को तोड़ते हुये उच्चतम दर को लेकर मोदी सरकार को अक्षम करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि महंगाई से सबसे ज्यादा देश की ग्रामीण आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके चलते मध्यम वर्ग को कमरतोड़ मंहगाई की पीड़ा झेलनी पड़ रही है।

 

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार की विफल अर्थनीति के कारण इस समय मंहगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्याजए चावलए चीनीए तेलए की कीमते आसमान छू रही है। भाजपा सोमवार के दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के द्वारा मतदाता सूची में धांधली को लेकर कांग्रेस तथा इण्डिया गठबंधन को मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन को देख बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता का दिल्ली में सरकार के खिलाफ बजाया गया बिगुल मोदी सरकार की तानाशाही के अंत की शुरूआत है।

ये भी पढें

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट समेत देश की सभी अदालतों पर भरोसा रखती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी एवं इण्डिया गठबंधन की याचिका इस भरोसे का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को संविधान तथा न्यायिक प्रणाली का अल्प ज्ञान है। उन्होंने कहा कि याचिका में त्रुटि में सुधार सामान्य न्यायिक प्रक्रिया हुआ करती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार न तो विदेश नीति संभाल पा रही है और न ही उसके बूते अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाये रखना रह गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मंहगाई तथा बेरोजगारी व विकास के क्षेत्र में देश के सवालों का जबाव देने में भी अक्षम और विफल है। उन्होंने कहा कि जबावदेही की जगह मोदी सरकार चुनाव आयोगए ईडी जैसी संवैधानिक व स्वायत्तशासी संस्थाओं को कठपुतली बनाकर सत्ता में काबिज रहने का षडयंत्र रच रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

विश्व मानक दिवस कल, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

 

 

Spread the love

New Delhi
Business

LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, शेयर बाजार में उछाल

New Delhi: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले होने वाली चर्चाओं में इस टैक्स को हटाने से जुड़े सुझावों पर विचार करने की बात कही है। उनके इस बयान के […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business National

दृष्टिबाधितों को खबरों से जोड़ेगी नई पहल, हिंदी-मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह

Mumbai: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एक अहम पहल की है। फाउंडेशन के दृष्टि कार्यक्रम के तहत प्रकाशित होने वाले हिंदी और मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह उपलब्ध होंगे। पहले इन अखबारों का प्रकाशन हर 15 दिन में किया जाता था। अब साप्ताहिक प्रकाशन होने […]

Spread the love
Read More
UPI MDR
Business

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर, MDR नियम की तारीख टली

UPI MDR: UPI से भुगतान करने वालों और कारोबारियों के लिए MDR से जुड़ा नया नियम चर्चा में है। दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया गया है। पहले इसे 15 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने की बात […]

Spread the love
Read More