
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले में सीमा से लेकर बाजारों तक निगरानी बढ़ाई जाएगी। तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 17 सीमा नाकों पर जांच सख्त होगी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,165 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए नौ प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र खोले जाएंगे। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार चंद ने मीडिया को बताया कि जिले में 298 ड्यूटी एवं परिचालन व्यवस्थाओं के तहत उपलब्ध पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग उच्च निकाय से की जाएगी।
ये भी पढें
सुरक्षा के लिए मोबाइल, पैदल और मोटरसाइकिल गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। त्वरित प्रतिकार्य दल (QRT) को भी सक्रिय रखा जाएगा। बाजारों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, आभूषण की दुकानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों, राजमार्गों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ेगी। भगवानपुर, मेउड़िहवा, बेलहिया और कालीदह समेत 17 सीमा नाकों पर जांच कड़ी की जाएगी।
अवैध पटाखों
आतिशबाजी और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी रहेगी। गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बुटवल और भैरहवा बस पार्क, बेलहिया सीमा नाका, गोल पार्क और पर्सा चौक समेत नौ प्रमुख स्थानों पर यात्री सहायता केंद्र स्थापित होंगे।
यहां यात्रियों की शिकायतें सुनी जाएंगी। अधिक किराया वसूलने, टिकट में धोखाधड़ी करने, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और यात्रियों को परेशान करने वाले परिवहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें
बस्तर दशहरा: 305 साल पुरानी काछन गादी की परंपरा
बरेली: बिहार से अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


2 thoughts on “दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी”
Comments are closed.