संतान को मत कोसिए, अपने कर्म याद कीजिए

 

लखनऊ। पूर्व जन्म के कर्मों से ही हमें इस जन्म मे माता-पिता, भाई बहन, पति-पत्नी, प्रेमिका, मित्र-शत्रु, सगे-सम्बंधी इत्यादि संसार के जितने भी रिश्ते नाते है, सब मिलते है। क्योंकि इन सबको हमें या तो कुछ देना होता है, या इनसे कुछ लेना होता है। वैसे ही संतान के रूप में हमारा कोई पूर्वजन्म का ‘सम्बन्धी’ ही आकर जन्म लेता है, जिसे शास्त्रों में चार प्रकार का बताया गया है।
ऋणानुबन्ध
पूर्व जन्म का कोई ऐसा जीव जिससे आपने ऋण लिया हो या उसका किसी भी प्रकार से धननष्ट किया हो, तो वो आपके घर में संतान बनकर जन्म लेगा और आपका धन बीमारी में या व्यर्थ के कार्यों में तब तक नष्ट करेगा जब तक उसका हिसाब पूरा ना हो।
शत्रु पुत्र
पूर्व जन्म का कोई दुश्मन आपसे बदला लेने के लिए आपके घर में संतान बनकर आएगा और बड़ा होने पर माता-पिता से मारपीट, झगड़ा या उन्हें सारी जिन्दगी किसी भी प्रकार से सताता ही रहेगा। हमेशा कड़वा बोल कर उनकी बेइज्जती करेगा व उन्हें दुःखी रख कर खुश होगा।
उदासीन पुत्र
इस प्रकार की ‘सन्तान’, ना तो माता-पिता की सेवा करती है और ना ही कोई सुख देती है। ऐसी संतान माता-पिता को उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ देती है। विवाह होने पर यह माता-पिता से अलग हो जाते हैं।
सेवक पुत्र
पूर्व जन्म में यदि आपने किसी की खूब सेवा की है, तो वह अपनी की हुई सेवा का ऋण उतारने के लिये, आपकी सेवा करने के लिये पुत्र बन कर आता है। जो बोया है, वही तो काटोगे। आपने माँ-बाप की सेवा की है, तो ही आपकी औलाद बुढ़ापे में आपकी सेवा करेगी वरना कोई पानी पिलाने वाला भी पास ना होगा।
आप यह ना समझें कि यह सब बातें केवल मनुष्य पर ही लागू होती है। इन चार प्रकार में कोई सा भी जीव आ सकता है। जैसे आपने किसी गाय की निःस्वार्थ भाव से सेवा की है तो वह भी पुत्र या पुत्री बनकर आ सकती है। यदि आपने गाय को स्वार्थवश पालकर उसको दूध देना बन्द करने के पश्चात घर से निकाल दिया हो तो वह ऋणानुबन्ध पुत्र या पुत्री बनकर जन्म लेगी। यदि आपने किसी निरपराध जीव को सताया है तो वह आपके जीवन में शत्रु बनकर आयेगा। इसलिये जीवन में कभी किसी का बुरा नहीं करें। क्योंकि प्रकृति का नियम है कि आप जो भी करोगे, उसे वह आपको इस जन्म या अगले जन्म में, सौ गुना करके देगी। यदि आपने किसी को एक रूपया दिया है, तो समझो आपके खाते में सौ रूपये जमा हो गये है। यदि आपने किसी का एक रूपया छीना है, तो समझो आपकी जमा राशि से सौ रूपये निकल गये।
ज़रा सोचे, आप “कौन सा धन” साथ लेकर आये थे, और कितना साथ ले कर जाओगे ? जो चले गये, वो कितना सोना-चाँदी साथ ले गये ? मरने पर जो सोना-चाँदी, धन-दौलत, बैंक में पड़ा रह गया, समझो वो व्यर्थ ही कमाया ? औलाद अगर अच्छी और लायक है, तो उसके लिये कुछ भी छोड़ कर जाने की जरुरत नहीं, खुद ही खा-कमा लेगा, और अगर बिगड़ी और नालायक औलाद है, तो उसके लिए जितना मर्ज़ी धन छोड़ कर जाओ, वह चंद दिनों में सब बरबाद कर के ही चैन लेगा। मैं, मेरा-तेरा, सारा धन यहीं का यहीं धरा रह जाना है, कुछ भी साथ नहीं जाना है, साथ सिर्फ अर्जन किया हुआ पुण्य कर्म ही जाना है।

Spread the love

Uncategorized

‘रामायणम्’ में राजा दशरथ बने अरुण गोविल, नया पोस्टर जारी

Arun Govil :  नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब अभिनेता अरुण गोविल का एक नया सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अरुण […]

Spread the love
Read More
Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More
Moscow Fashion Week
Entertainment Lifestyle Uncategorized

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

Moscow Fashion Week: मास्को ने न्यू यॉर्क, लंदन, मिलान और पेरिस के साथ इंटरनेशनल फ़ैशन शो कैलेंडर में एक अहम जगह बना ली है और ग्लोबल स्तर पर स्वतंत्र फ़ैशन की राजधानी बन गया है। एक अक्टूबर तक, इस सीज़न के प्रोग्राम में भारत, रूस, चीन, UK, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, केन्या, निकारागुआ और कई दूसरे […]

Spread the love
Read More