लखनऊ में डबल मर्डर: पत्नी-बेटी की हत्या कर होमगार्ड ने किया सरेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा में एक होमगार्ड ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।

सोते समय डाटा केबल से गला घोंटने का आरोप

पुलिस के अनुसार, भोलाखेड़ा निवासी होमगार्ड रवीन्द्र शंकर की तैनाती इन दिनों एक अधिकारी के आवास पर थी। वह अपनी पत्नी श्यामा दुलारी (50) और बेटी पूजा (32) के साथ रहता था।आरोप है कि गुरुवार रात घर में विवाद होने के बाद उसने सोते समय डाटा केबल से पत्नी और बेटी का गला घोंट दिया। दोनों की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढें

दुर्गा पूजा-दशहरा पर डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

मां-बेटी से अक्सर होता था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होमगार्ड और उसकी पत्नी-बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पत्नी बिना बताए घर से आभूषण लेकर कहीं चली गई थी। इस मामले में होमगार्ड ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद पत्नी वापस घर लौट आई थी।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात भी परिवार में विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और इसी के चलते हत्या की गई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बेटी पूजा की पहली शादी वर्ष 2017 में हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया। वर्ष 2022 में उसने दूसरी शादी की थी। कुछ समय बाद दूसरे पति से भी उसका तलाक हो गया और इसके बाद वह अपने मायके में ही रह रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी और सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

ये भी पढें

बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर: पीसी मीणा

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद घटना की संभावित वजह नजर आ रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दरक गया माया का गढ़, कांशीराम की साख बचाने की कवायद में बसपा

नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर जीत का दिया मंत्र

महापरिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर: पीसी मीणा

LPG Price Today: LPG, CNG और PNG के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत

 

 

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। अब इस एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखा जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का नाम बदलने के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 10 टन कद्दू के बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन कद्दू के बीजों की खेप बरामद की है। सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास हुई इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप मच गया है। बरामद बीजों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

दरक गया माया का गढ़, कांशीराम की साख बचाने की कवायद में बसपा

पार्टी के सामने बड़ा सवाल: क्या 2027 से पहले अपना खोया जनाधार वापस जुटा पाएंगी मायावती? छह चुनावी हार, संसद में घटता प्रतिनिधित्व और बिखरता संगठन कांशीराम की विरासत के सहारे नौ अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन क्या रैली की भीड़ वोट बैंक में बदल पाएगी? भौमेंद्र शुक्ल Lucknow:  साल 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश […]

Spread the love
Read More