नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर जीत का दिया मंत्र

Varanasi

Varanasi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनावों में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए तत्काल चुनावी तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सात और आठ अक्टूबर को काशी प्रवास के दौरान आयोजित सात संगठनात्मक बैठकें गुरुवार शाम संपन्न हुईं। इन बैठकों में जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा एवं विधान परिषद चुनावों में जीत की रणनीति पर चर्चा की गई।

ये भी पढें

महापरिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

बैठकों में कार्यकर्ताओं और नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए नवीन ने कहा कि उपस्थित सभी कार्यकर्ता अनुभवी एवं वरिष्ठ हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर संगठनात्मक बैठकों को प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की समयबद्ध योजना बनाने तथा उनकी सूचना जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों तक समय से पहुंचाने के लिए संवाद तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही, जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर पार्टी की ओर से घोषित सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया।

ये भी पढें

LPG Price Today: LPG, CNG और PNG के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत

नवीन ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनाव में अब केवल तीन माह का समय शेष है। ऐसे में संगठन को पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। MLC चुनावों के संबंध में उन्होंने प्रदेश की सभी 11 स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तत्काल चुनावी अभियान में जुटने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में 15 दिनों से भी कम समय शेष है। ऐसे में मतदाताओं से अधिक से अधिक प्रत्यक्ष संपर्क और संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के साथ प्रभावी संपर्क से पार्टी को चुनाव में लाभ मिलेगा।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर: पीसी मीणा

LPG Price Today: LPG, CNG और PNG के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत

अमेरिका का 8 IT कंपनियों पर एक्शन, भारतीयों का ग्रीन कार्ड अटकेगा?

2 thoughts on “नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर जीत का दिया मंत्र”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Religion

16 वस्तुओं के लेन-देन से बचें

नहीं तो रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी, बिगड़ सकते हैं ग्रह Lucknow: भारतीय परंपरा में दैनिक जीवन से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनमें कुछ वस्तुओं का दूसरों को देना या उनसे लेना शुभ नहीं माना जाता। बुजुर्गों का मानना है कि घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें केवल जरूरत का सामान नहीं, […]

Read More
Punjab Elections 2027
homeslider Politics Uttar Pradesh

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल का गठबंधन घोषित

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एक बार फिर साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरुपर्व के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान किया। इस घोषणा के साथ […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

निशातगंज पुल के नीचे चाय की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुल के नीचे स्थित एक चाय की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान में रखे गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका जताई जा […]

Read More