सूखे से बेहाल कर्नाटक, खरगे ने PM मोदी से मांगी केंद्रीय सहायता

new delhi

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे व्यक्तिगत और तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। खरगे ने शनिवार को पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को कर्नाटक में सूखे की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि राज्य में सितंबर तक 58 प्रतिशत बारिश की कमी रही है तथा बड़े पैमाने पर फसलें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उहोने गृह मंत्री अमित शाह को भी इस संदर्भ में पत्र लिखा था।

ये भी पढें

Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे

उन्होंने प्रधानमंत्री से कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में केंद्रीय दल भेजकर सूखे से हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराने, राज्य द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) और राज्य आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत मांगी गई 3,705.30 करोड़ रुपये की पूरी सहायता जारी करने तथा छोटे और सीमांत किसानों को राहत देने के लिए अद्यतन भूमि अभिलेखों के आधार पर इनपुट सब्सिडी की गणना करने का अनुरोध किया।

ये भी पढें

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: CM योगी

 

उनका कहना था कि राज्य के वर्तमान में जमीनी सत्यापन की प्रक्रिया से गुजर रहे 11 अतिरिक्त तालुकों तथा अन्य पात्र तालुकों को एक ही जारी सूखा घटना के तहत केंद्रीय सहायता के लिए शामिल किया जाना चाहिए। खरगे ने पेयजल सुरक्षा और वैकल्पिक बिजली की लागत के लिए बढ़ी सहायता देने तथा राज्य को देरी किये बिना त्वरित और उचित राहत देने का भी अनुरोध किया।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: CM योगी

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनी जाती है जीमूतवाहन और चील्हो-सियारिन की कथा?

 

 

Spread the love

Jitiya Vrat 2026
homeslider Religion

Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां

जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत को संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन कई महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के समय भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्रत के दौरान पूजा-पाठ के साथ कुछ नियमों का पालन भी […]

Spread the love
Read More
Auspicious Moment
homeslider Religion

क्या होता है मुहूर्त

कैसे बदल सकता है ये आपका भाग्य Auspicious Moment: मुहूर्त को भारतीय ज्योतिष में किसी कार्य विशेष को प्रारंभ एवं संपादित करने हेतु एक निर्दिष्ट शुभ समय कहा गया है। ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में कार्य प्रारंभ करने से कार्य बिना किसी रुकावट के और शीघ्र संपन्न होता है। चाहे प्रश्न शास्त्र हो या […]

Spread the love
Read More
UP Transfer News
homeslider Uttar Pradesh

UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 IAS अधिकारियों के साथ 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया। नई तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, कुलसचिवों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन की ओर […]

Spread the love
Read More