₹1,499 में Jio Bharat 4G फोन,छह महीने का रिचार्ज फ्री

JioBharat : रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर JioBharat 4G फीचर फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, ₹1,499 में JioBharat 4G फोन के साथ  छह महीने का रिचार्ज फ्री दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को छह महीने तक हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग मिलेगी। यानी फोन खरीदने के बाद अगले छह महीनों तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

2G यूजर्स के लिए 4G पर शिफ्ट होने का मौका

कंपनी ने इस ऑफर को खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो के मुताबिक, ऐसे ग्राहक करीब ₹199 प्रति महीने के रिचार्ज पर खर्च करते हैं। अगर छह महीने के रिचार्ज का खर्च करीब ₹1,200 माना जाए, तो ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज मिलने पर 2G से 4G में अपग्रेड करने की अतिरिक्त लागत करीब ₹299 रह जाती है। हालांकि, ग्राहक को फोन खरीदते समय ₹1,499 की पूरी कीमत चुकानी होगी।

JioBharat 4G में मिलेंगी ये सुविधाएं

JioBharat 4G फोन के साथ ग्राहकों को तेज इंटरनेट के अलावा कई डिजिटल सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है। इनमें JioTV पर 500 से ज्यादा टीवी चैनल, JioHotstar पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन, म्यूजिक और JioPay के जरिए UPI पेमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि 2G से 4G पर आने वाले यूजर्स के लिए यह फोन सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्हें इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का भी अनुभव देगा।

2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी

JioBharat 4G फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2000mAh की बैटरी मौजूद है। यह ऑफर JioBharat के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल्स पर लागू है। कुल मिलाकर, जियो का यह ऑफर उन फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो 2G से 4G नेटवर्क पर अपग्रेड करना चाहते हैं और साथ ही इंटरनेट, मनोरंजन और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

गणेशोत्सव में बियॉन्ड स्नैक की खास एंट्री, केले के चिप्स ने बटोरीं सुर्खियां

भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

 

 

 

Spread the love

Business

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

JioSilver : अब चांदी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। JioFinance ऐप पर डिजिटल चांदी खरीदने की सुविधा शुरू हो गई है। कंपनी ने JioSilver लॉन्च किया है, जिसके जरिए ग्राहक महज ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ग्राहक ₹10 […]

Spread the love
Read More
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73000 के पार

Stock Market Today:  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार के दौरान शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:48 बजे सेंसेक्स 522 अंक चढ़कर 73,000 के पार पहुंच गया। वहीं प्राइवेट बैंक और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। ICICI बैंक में 3.17 फीसदी और कोटक बैंक […]

Spread the love
Read More
Business

UNGA में रिलायंस ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल, जलवा

UNGA 2026  : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान रिलायंस फाउंडेशन, भारत में संयुक्त राष्ट्र और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने पांचवें ‘इंडिया डे’ का आयोजन किया। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के तकनीकी और विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, […]

Spread the love
Read More