भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

शाश्वत तिवारी

New Delhi: भारत सरकार की मेजबानी में आतंकवाद और ट्रांसनेशनल क्राइम पर बिम्सटेक जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG-CTTC) की 11वीं बैठक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों, बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इस सुरक्षा संवाद की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) डॉ. सुहेल एजाज़ खान द्वारा की गई।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बंगाल की खाड़ी के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत व संस्थागत बनाना है। मंत्रालय ने कहा इस दौरान बिम्सटेक क्षेत्र में पारंपरिक और उभरते हुए गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने क्षेत्र में आतंकवाद और ट्रांसनेशनल क्राइम से निपटने में सहयोग और तालमेल बढ़ाने के लिए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और सुझाव दिए।

 

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए आपसी सहयोग और खुफिया समन्वय बढ़ाने पर कई महत्वपूर्ण सिफारिशें भी की गईं। बैठक के दौरान मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों, मनोरोगी पदार्थों व रसायनों की अवैध तस्करी की रोकथाम करने तथा एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) का मुकाबला करने पर मुख्य ध्यान दिया गया।

ये भी पढें

भारत ने UN में आतंकवाद और बहुपक्षवाद पर रुख स्पष्ट किया

इसके साथ ही सदस्य देशों ने कानूनी और कानून प्रवर्तन मुद्दों पर साझा समन्वय बढ़ाने तथा कट्टरता और आतंकवाद का मुकाबला करने में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर भी विस्तार से चर्चा की। यह बैठक दर्शाती है कि बिम्सटेक अब केवल एक आर्थिक मंच नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाला एक आवश्यक ढांचा बन चुका है।

इससे पहले इसी वर्ष 16 जुलाई को नई दिल्ली में बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक भी आयोजित की गई थी। भारत की यह पहल दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाले इस रणनीतिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

भारत ने UN में आतंकवाद और बहुपक्षवाद पर रुख स्पष्ट किया

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’

 

 

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

कल से बदलेंगे पैसे से जुड़े नियम, हो जाइए तैयार

New Delhi: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों के पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एक अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट, LPG सब्सिडी, छोटी बचत योजनाओं और प्रॉपर्टी से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव या नई व्यवस्था लागू होने की बात सामने आई है। इसके अलावा भारतीय […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More