लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

  • आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान
  • कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग
  • पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा
  • कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को कर्ज तले डूबे एक युवक ने कुड़ियां घाट स्थित गोमती नदी में छलांग लगा ली। युवक को डूबता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मौजूद आरक्षी अवधेश कुमार खुद नाव चलाकर युवक को नदी से सकुशल निकाल कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया। आरक्षी की बहादुरी ने पुलिस महकमे का मान बढ़ाया।

आरक्षी की बहादुरी पर पुलिस उपायुक्त मध्य ने पांच हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। मूल रूप प्रतापगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक चिनहट क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर उबर ऐप के जरिए कार चलाकर जीवन यापन करता है। बताया जा रहा है कि युवक कार को लोन पर लिया था, जिसकी किस्त जमा न होने पर काफी परेशान चल रहा था।

ये भी पढें

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

लोन देने वाले कर्मी आए दिन दरवाजे पर दस्तक देते थे और जल्द से जल्द ही किस्त जमा करने के लिए धमकियां देकर चले जाते थे। उनके तगादे से परेशान उबर चालक बुधवार को मदयेगंज थाना क्षेत्र के कुड़ियां घाट स्थित गोमती नदी किनारे पहुंचा और वहीं से जान देने की नियत से छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम में मौजूद आरक्षी अवधेश कुमार जान की परवाह किए बगैर खुद ही नाव चलाते गया और डूब रहे युवक को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया।

उपनिरीक्षक गणेश कुमार ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह ओला उबर ऐप के जरिए से कार चलाकर जीवन यापन करता है। यह भी बताया कि वह कार लोन पर ले रखा था जिसकी किस्त जमा नहीं हो पाई थी।

इसी से आहत होकर गोमती नदी में कूद कर जान देने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। आरक्षी अवधेश कुमार की बहादुरी को सलाम करते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस युवक को समझा-बुझाकर घरवालों को बुलाकर उनके सिपुर्द कर दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

कैंपबेल का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के सामने खड़ा किया बड़ा स्कोर

अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष ने खिताब जीता

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

 

 

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Uttar Pradesh

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री

गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं करीब 150 लोगों की समस्याएं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तत्परता और संवेदनशीलता से कराएं समस्याओं का निराकरण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन […]

Spread the love
Read More