
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार के दौरान शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:48 बजे सेंसेक्स 522 अंक चढ़कर 73,000 के पार पहुंच गया। वहीं प्राइवेट बैंक और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला।
ICICI बैंक में 3.17 फीसदी और कोटक बैंक में 2.82 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, TCS, टेक महिंद्रा और HCL टेक भी सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।
सुबह भी दिखी बाजार में तेजी
सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 209 अंक की तेजी के साथ 72,738 के स्तर पर पहुंच गया था। इस दौरान TCS में 2.33 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.80 फीसदी, इंडिगो में 1.60 फीसदी और HCL टेक में 1.60 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि, इसी समय निफ्टी पर दबाव बना हुआ था। निफ्टी करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 22,699 के आसपास कारोबार कर रहा था।
कमजोर शुरुआत के बाद संभला बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। BSE का सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 72,441 के स्तर पर खुला। लेकिन कुछ ही मिनटों में इसमें खरीदारी लौट आई और सेंसेक्स 98 अंक चढ़कर 72,628 के स्तर पर पहुंच गया। NSE का निफ्टी 22,665 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 22,728 तक पहुंचा। इसके बाद इंडेक्स में हल्का दबाव देखा गया।
मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरा था बाजार
इससे पहले मंगलवार, 29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र गिरावट रही थी। निफ्टी 50 करीब 0.42 फीसदी गिरकर 22,683 पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में करीब 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला था।
ये भी पढें
GIFT Nifty से मिली थी कमजोर शुरुआत के संकेत
बुधवार सुबह GIFT Nifty करीब 22,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 29 अंक नीचे था। इससे घरेलू बाजार में सपाट से हल्की कमजोर शुरुआत के संकेत मिले थे। हालांकि, GIFT Nifty के शुरुआती संकेत पूरे कारोबारी सत्र की दिशा तय नहीं करते। दिनभर बाजार पर घरेलू और वैश्विक संकेतों का असर पड़ सकता है।
निफ्टी के लिए 22,600 का स्तर अहम
तकनीकी विश्लेषण के लिहाज से 22,600 का स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है। निफ्टी मंगलवार को अपने 200-वीक मूविंग एवरेज के करीब पहुंच गया था। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक, 22,600 के ऊपर टिके रहने पर निफ्टी में ऊपरी स्तरों की ओर रिकवरी की कोशिश हो सकती है। वहीं इस स्तर के नीचे निर्णायक कमजोरी बाजार में आगे दबाव का संकेत दे सकती है। ऊपर की तरफ 22,800 तत्काल रेजिस्टेंस है।
सेंसेक्स के लिए 72,000-72,200 सपोर्ट जोन
सेंसेक्स के लिए 72,000 से 72,200 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बना हुआ है। मौजूदा शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर साइडवेज से कमजोर नजर आ रहा है। अगर सेंसेक्स इस सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है तो 72,700 से 73,000 की ओर रिकवरी की संभावना बन सकती है। वहीं 72,000 के नीचे निर्णायक कमजोरी बाजार पर दबाव बढ़ा सकती है।
निवेशकों की नजर इन संकेतों पर
बाजार की आगे की दिशा के लिए निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बॉन्ड यील्ड, विदेशी बाजारों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी। बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी बाजार की चाल को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में शामिल रहेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान
कल से बदलेंगे पैसे से जुड़े नियम, हो जाइए तैयार
दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, 50% स्टाफ WFH
सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या
‘धुरंधर’ की सफलता के बीच वायरल हुआ रोहित शेट्टी का पुराना बयान

