
दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी
स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव
पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर
कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सरकारी शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की धारदार हथियार से वार कर बदमाशों बेरहमी से हत्या कर पुलिस चौकसी की पोल खोल दी। उनका खून से लथपथ शव उनके निजी स्कूल परिसर में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन कातिलों का कुछ सुराग नहीं लग सका।

सुल्तानपुर — प्राथमिक स्कूल के टीचर मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है।
दोनों की लाशें निजी स्कूल के कैंपस में पड़ी मिली है, पुलिस जांच कर रही है।
मुकेश सिंह शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे।
पुलिस अफसर और उनके मातहत इस मामले में पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूपी के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश सिंह एक सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी विनीता सिंह अपना एक निजी स्कूल का कार्यभार संभालतीं थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सबकुछ ठीकठाक था और स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया।
दंपति का खून से लथपथ शव उनके निजी स्कूल परिसर में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा बच्चों में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से एक कुल्हाड़ी व फावड़ा मिला है इससे आंशका जताई जा रही है कि कातिलों ने इसी से वारकर दंपति को मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकले। डबल मर्डर की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?
‘धुरंधर’ की सफलता के बीच वायरल हुआ रोहित शेट्टी का पुराना बयान
यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य
खुद का भविष्य जानने के दस तरीके
क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं
सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता
18K, 22K या 24K गोल्ड? खरीदने से पहले ऐसे समझें सोने की शुद्धता और हॉलमार्क
APS अकादमी में भगत सिंह की जयंती मनाई गई
थाना निचलौल क्षेत्रान्तर्गत ‘टेल फॉल’ एवं ‘बलुआ टोला गेडहवा’ का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण

